एक्टर प्रकाश राज उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जो फिल्में ही नहीं सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। यही नहीं प्रकाश राज कई बार पीएम मोदी पर भी निशाना साध चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने पीएम को आड़े हाथों लिया है।
सरदार पटेल के स्टैच्यू को लेकर सरकार पर बरसे प्रकाश राज, कहा- 'हमारे नेता कितने असंवेदनशील हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रकाश राज ने गुजरात में सरदार पटेल के स्टैच्यू को लेकर अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'स्टैच्यू या इंसान... प्रिय ट्रोल करने वालों और फेक न्यूज फैक्ट्री के मालिकों... कौन बर्बाद कर रहा है...एक इवेंट के दौरान मैंने बताया।'
वीडियो में प्रकाश राज कहते हैं कि 'आप अपने नेताओं के बारे में क्या सोचते हैं... जब केरल में बाढ़ आई उन्होंने 100 करोड़ दिए। बाद में 500 करोड़ भेजे जबकि एक स्टैच्यू बनाने में 3000 करोड़ खर्च किए जाते हैं। हमारे नेता कितने असंवेदनशील हैं। आप सबको ये सवाल उठाना चाहिए।' बता दें कि गुजरात के केवड़िया में 31 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी ने 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल के स्टैच्यू का अनावरण किया। इस स्टैच्यू को बनाने में कुल 3000 करोड़ की लागत आई और ये दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
STATUE or HUMAN BEING.. Dear TROLLS..and FAKE NEWS FACTORY OWNERS who distorted what I said in an interaction on GOD.. WOMEN n RELIGION.... will you try DISTORTING this one too OR does it not serve your purpose ..#justasking pic.twitter.com/MT9360f8Qf