{"_id":"67abbcd78e48cf2c060cf89c","slug":"pran-birth-anniversary-known-unknown-facts-about-actor-films-career-and-life-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actor Pran: अपने समय में हीरो से ज्यादा फीस लिया करते थे अभिनेता प्राण, किसके कहने पर छोड़े दिए नेगेटिव किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Actor Pran: अपने समय में हीरो से ज्यादा फीस लिया करते थे अभिनेता प्राण, किसके कहने पर छोड़े दिए नेगेटिव किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:44 AM IST
सार
अभिनेता प्राण का नाम सुनते ही दर्शकों के मन में बड़े पर्दे के सबसे चर्चित विलेन के रोल उभरने लगते हैं। प्राण का एक लंबा एक्टिंग करियर रहा, उन्होंने लगभग 300 से अधिक फिल्में की हैं। आज अभिनेता प्राण की जयंती (12 फरवरी1920) है। इस मौके पर जानिए, उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत प्राण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विलेन ऑफ द मिलेनियम कहलाने वाले अभिनेता प्राण (असल नाम कृष्ण सिकंदर) का जन्म लाहौर (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था। बडे़ पर्दे पर जरूर प्राण एक विलेन के रूप में मशहूर हुए। लेकिन असल जिंदगी में वह दोस्ती निभाने वाले बहुत ही प्यारे इंसान रहे। जानिए, अभिनेता प्राण के करियर और जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
अभिनेता प्राण
- फोटो : सोशल मीडिया
लेखक मंटो ने कैसे की प्राण के करियर में मदद
फिल्म जिद्दी (1949) में प्राण के अभिनय को खूब सराहा गया, उन्हें बॉलीवुड में स्थापित करने वाली यही फिल्म थी। यह फिल्म उन्हें लेखक शहादत हसन मंटो की सहायता से मिली। इसके बाद प्राण ने 'आजाद', 'मधुमती', 'देवदास', 'राम और श्याम', 'आदमी', 'मुनीमजी', 'अमरदीप', 'जॉनी मेरा नाम', 'वारदात', 'देस-परदेस' जैसे कई हिट फिल्में कीं।
3 of 5
विलेन के किरदार में प्राण
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा फीस लेने वाले विलेन
साल 1960-़1982 के बीच प्राण बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित विलेन बन गए। इस समय वह बॉलीवुड हीरो से ज्यादा फील लेते थे। ऐसा कहा जाता है कि प्राण और राजेश खन्ना को लेकर कोई प्रोड्यूसर फिल्म बनाने की नहीं सोचता था, क्योंकि दोनों को अफोर्ड करना मुमकिन ही नहीं हो पाता है। प्राण के निभाए विलेन के किरदार भी काफी मशहूर हुए। दरअसल, प्राण जब भी किसी विलेन का रोल निभाते थे तो उसकी खूब तैयारी करते थे। प्राण के बारे में मशहूर था कि वह जब भी कोई हटकर किरदार देखते हैं तो उसकी चाल, हाव-भाव याद करने की कोशिश करते। अपने मेकअप को लेकर भी फिल्मों में प्राण काफी सजग रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'जंजीर' में निभाया शेरखान का किरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
जंजीर में दोस्ती के चलते किया काम
अमिताभ बच्चन के करियर में ‘जंजीर’ एक अहम फिल्म रही है। यह फिल्म अमिताभ बच्चन को प्राण के कहने पर मिली थी। प्राण ने ही मेकर्स को अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया था। वहीं अमिताभ बच्चन से दोस्ती के कारण ही इस फिल्म में शेरखान का किरदार निभाया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और प्राण का निभाया शेरखान का किरदार भी काफी पाॅपुलर हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'उपकार' में मंगल चाचा की भूमिका में प्राण
- फोटो : सोशल मीडिया
कैरेक्टर रोल चुनने की वजह रही खास
बड़े पर्दे पर विलेन के तौर पर प्राण इतने मशहूर हुए कि लोग उन्हें असल का बुरा आदमी समझने लगे। एक बार प्राण की बेटी ने कहा है कि वह भी हीरो जैसे रोल क्यों नहीं करते? इसके बाद प्राण ने नेगेटिव रोल करना लगभग छोड़ दिया। वह कैरेक्टर्स रोल करने लगे। फिल्म ‘उपकार’ में प्राण ने मंगल चाचा का किरदार निभाया था, जो खूब पसंद किया गया। इसके बाद फिल्मों में भी प्राण की छवि बदलने लगी, वह एक कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर स्थापित हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।