किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने सिनेमाघरों में भले ही बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं किया। मगर, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म की तारीफों का सिलसिला थम नहीं रहा। दर्शकों से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस फिल्म को देखने के बाद किरण राव का मुरीद हो गया है। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी को भले ही प्रशंसा मिल रही है, लेकिन फिल्म में प्रतिभा द्वारा अभिनीत जया के किरदार को दुनिया भर की महिलाओं ने पसंद किया। उनके अभिनय ने जल्द ही फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
Pratibha Ranta: हिमाचल की 'कली' से लापता लेडीज की 'जया' कैसे बनीं प्रतिभा? भंसाली ने भी की असली हीरे की पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली प्रतिभा रांटा आमिर खान प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की है और मुंबई के उषा प्रवीण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से फिल्म निर्माण में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। प्रतिभा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट और डांसर के रूप में की थी। हालांकि, बाद में वह मॉडलिंग करने के लिए मुंबई आ गईं।
मुंबई आने के बाद प्रतिभा ने अपने सपनों को पंख देना शुरू कर दिया। साल 2018 में उन्होंने मिस मुंबई का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख किया और शो 'कुर्बान हुआ' से घर-घर लोकप्रिय हो गईं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, प्रतिभा ने खुलासा किया कि उन्होंने बड़े पर्दे पर बदलाव का फैसला किया क्योंकि उन्हें लगा कि टीवी में ज्यादा विकास नहीं हो रहा था।
इंटरव्यू में आगे प्रतिभा ने उस पल को याद किया, जब उन्होंने 'लापता लेडीज' के लिए खुद आमिर खान के सामने ऑडिशन दिया था। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे थोड़ा संघर्ष करना पड़ा क्योंकि मैं आमिर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। भले ही आमिर को मेरा प्रदर्शन पसंद आया, लेकिन उस समय उन्होंने मुझे कोई ठोस पुष्टि नहीं दी थी।"
अब हाल ही में, प्रतिभा को संजय लीला भंसाली की रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी' में फिर से देखा गया। इस सीरीज में अभिनेत्री शमा की भूमिका निभाती नजर आईं, जो वेश्या संजीदा शेख की बेटी हैं। 'हीरामंडी' को दर्शकों की और आलोचकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
Laaptaa Ladies: 16 साल की उम्र, 10 मिलियन फॉलोअर्स, आमिर खान ने सोशल मीडिया से खोजी अपनी फिल्म की नई हीरोइन