सब्सक्राइब करें

Pratik Gandhi Birthday: एक वेब सीरीज से बदली किस्मत, फिर आजमाया फिल्मों में हाथ; जानिए कैसा रहा अभिनय की दुनिया में प्रतीक गांधी का सफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Pratik Gandhi Birthday scam 1992 star pratik gandhi life after hit web series know the actor life and career
प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट प्रतीक गांधी 29 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1980 में गुजरात में जन्में प्रतीक ने इंजीनियरिंग की और पढ़ाई खत्म होने के बाद जॉब भी की। हालांकि उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था, क्योंकि उन्हें तो अभिनय से प्यार था। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं, उनकी लाइफ और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।

Trending Videos
Pratik Gandhi Birthday scam 1992 star pratik gandhi life after hit web series know the actor life and career
प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चौथी क्लास में दी पहली परफॉर्मेंस
एक इंटरव्यू के दौरान प्रतीक गांधी ने बताया था कि जब वह चौथी क्लास में थे तब उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था, वह बस 5 मिनट का परफॉर्मेंस था लेकिन उसकी तालियां उन्हें याद रह गईं और उन्होंने तब से ही एक्टिंग करने का मन बना लिया। प्रतीक मिडिल क्लास से थे ऐसे में उनके पिता उन्हें सपोर्ट तो करते थे लेकिन साथ ही चाहते थे कि वह सेटल हो जाएं इसलिए उन्होंने कहा कि पहले डिग्री कर लो। तब प्रतीक गांधी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratik Gandhi Birthday scam 1992 star pratik gandhi life after hit web series know the actor life and career
भवाई में प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

थिएटर अभिनेता के रूप में किया डेब्यू
प्रतीक गांधी ने अभिनय की दुनिया में एक थिएटर अभिनेता के रूप में अपना कदम रखा था। वह मंच पर कई नाटकों का मंचन कर चुके हैं। वह भले ही आज फिल्मों तक में डेब्यू कर चुके हैं लेकिन वह कहते हैं कि उनका पहला प्यार थिएटर ही है।  प्रतीक गांधी को अभिनय की दुनिया में पहचान गुजराती नाटक 'आ पार के पेले पार' से मिली। इसके बाद वह कई टीवी शोज में नजर आए।

Pratik Gandhi Birthday scam 1992 star pratik gandhi life after hit web series know the actor life and career
प्रतीक गांधी - फोटो : Instagram

स्कैम से बदली किस्मत
प्रतीक गांधी मुख्य रूप से थिएटर आर्टिस्ट और गुजराती सिनेमा का हिस्सा रहे लेकिन उनकी किस्मत बदली सोनी लिव की वेब सीरीज (1992 स्कैम) से। इसके बाद से उन्हें घर-घर जाना जाने लगा। इस सीरीज में प्रतीक गांधी की एक्टिंग को सबकी सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म रावण लीला से बॉलीवुड में डेब्यू किया और आज वह लीड एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं।

विज्ञापन
Pratik Gandhi Birthday scam 1992 star pratik gandhi life after hit web series know the actor life and career
फिल्म फुले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक गांधी फिल्म 'फुले' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रतीक गांधी के अपोजिट अभिनेत्री पत्रलेखा भी नजर आएंगी। जहां फिल्म में प्रतीक 'ज्योतिबा फुले' की भूमिका में होंगे तो वहीं पत्रलेखा 'सावित्री फुले' के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, प्रतीक गांधी के पास विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज के साथ भी एक प्रोजेक्ट है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed