सब्सक्राइब करें

प्रत्युषा बनर्जी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता पर निकाली भड़ास, कहा- ‘अपने फायदे के लिए...’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Mar 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Pratyusha Banerjee’s Ex-Boyfriend Rahul Raj Singh is Waiting For Karma to Punish Kamya Punjabi, Vikas Gupta
राहुल राज सिंह, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : instagram/pratyushafanpage

टीवी की बालिका बधू बनकर प्रत्यूषा बनर्जी दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों को सदमा लगा था। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके एक्स ब्वयफ्रेंड राहुल राज सिंह निशाने पर आ गए थे। इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्युषा के करीबियों ने राहुल को मौत का जिम्मेदार बताया था। अब इस मामले पर राहुल ने चुप्पी तोड़ी है।

Trending Videos
Pratyusha Banerjee’s Ex-Boyfriend Rahul Raj Singh is Waiting For Karma to Punish Kamya Punjabi, Vikas Gupta
प्रत्युषा बनर्जी, राहुल राज सिंह - फोटो : instagram/pratyushafanpage

राहुल राज सिंह का कहना है कि वह इस पूरे सदमे से उबरना चाहते थे और उन्होंने अपना परिवार शुरू किया। दो साल पहले उन्होंने अभिनेत्री सलोनी शर्मा से शादी की। प्रत्युषा की मौत के बाद उनकी जिंदगी बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। तीन महीने बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratyusha Banerjee’s Ex-Boyfriend Rahul Raj Singh is Waiting For Karma to Punish Kamya Punjabi, Vikas Gupta
प्रत्युषा बनर्जी, राहुल राज सिंह - फोटो : instagram/pratyushafanpage

एक इंटरव्यू में राहुल राज सिंह कहते हैं कि ‘सभी की तरह मैं भी एक अच्छी जिंदगी की उम्मीद करता हूं। मैं अपने दुखों से उबरना चाहता हूं और अच्छी यादों के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं। कोई भी अपनी जिंदगी में दर्द और दुख नहीं चाहता। मैं दो सालों से शादीशुदा हूं लेकिन परिवार बढ़ाने के लिए अभी भी सही समय का इंतजार कर रहा हूं।‘

Pratyusha Banerjee’s Ex-Boyfriend Rahul Raj Singh is Waiting For Karma to Punish Kamya Punjabi, Vikas Gupta
प्रत्युषा बनर्जी, राहुल राज सिंह - फोटो : instagram/pratyushafanpage

राहुल आगे कहते हैं कि ‘मेरे माता-पिता और मेरी पत्नी मुझसे बहुत उम्मीदें रखते हैं और मैं उन्हें खुश रखना चाहता हूं। उन्होंने मेरी मुश्किल घड़ी में मेरा साथ दिया। भरोसा किया। जब मैंने शादी की मेरी पत्नी मेरी अच्छे और बुरे दिनों में मेरे साथ रही। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उसने उसे मेरे लिए भेजा। प्रत्युषा के जाने के बाद मेरी जिंदगी एक टीवी शो की तरह हो गई थी। मैं अपनी खुशहाल जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था। इन सबके बावजूद मैं मजबूती के साथ खड़ा रहा।‘

विज्ञापन
Pratyusha Banerjee’s Ex-Boyfriend Rahul Raj Singh is Waiting For Karma to Punish Kamya Punjabi, Vikas Gupta
काम्या पंजाबी, विकास गुप्ता - फोटो : टीवी शो

राहुल को लगता है कि अभिनेत्री काम्या पंजाबी और निर्माता विकास गुप्ता ने उन्हें अपने फायदे के लिए निशाना बनाया। राहुल ने कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब उन्हें अपने कर्मों का फल मिलेगा। काम्या पंजाबी और विकास गुप्ता, जिन्होंने उस परिस्थिति का फायदा अपने लिए उठाया। बता दें कि प्रत्युषा के निधन के बाद काम्या और विकास ने राहुल के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी और कहा था कि वह सार्वजनिक रूप से प्रत्युषा के साथ मारपीट करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed