बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। अनुष्का ने इसी साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तभी से वो काफी सुर्खियों में हैं। अनुष्का जहां जाती हैं वहां उनके पीछे- पीछे पपराजी और कैमराज पहुंच ही जाते हैं। तो वहीं अनुष्का खुद भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जानकारी देती रहती हैं।
प्रेग्नेंसी की वजह से ये काम नहीं कर पा रहीं अनुष्का शर्मा, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'अब मैं ऐसे नहीं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बताया है कि वो प्रेग्नेंसी की वजह से कौन सा काम नहीं कर पा रही हैं। दरअसल अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर और साझा की है।
अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का एक कुर्सी पर दोनों पैर ऊपर कर बैठी हुई नजर आ रही हैं साथ ही कुछ खा भी रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है, 'पुरानी तस्वीर जब मैं इस तरह बैठ सकती थी। अब मैं ऐसे नहीं बैठ सकती लेकिन मैं खा सकती हूं।'
View this post on Instagram
अनुष्का की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अनुष्का पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि अनुष्का अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी अपनी फिटनेस का पूरी तरह से ख्याल रथ रही हैं।
कुछ दिन पहले ही अनुष्का की प्रेग्नेंसी में शीर्षासन करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में अनुष्का सिर के बल खड़ी थीं और उनके पति विराट कोहली इस आसन को करने में उनकी मदद करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर पर कई लोगों ने अनुष्का की तारीफ की तो कई लोगों ने उनके और होने वाले बच्चे के प्रति चिंता भी जाहिर की थी।
पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकांउट हुआ हैक, दर्ज कराई शिकायत