अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने और अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कुछ दिन पहले ही जानकारी दी है कि वह दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। बता दें कि कपल ने बेटी लियाना के जन्म के केवल चार महीने बाद ही ये गुड न्यूज शेयर की है। फिलहाल दोनों अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। आज देबीना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रेग्नेंसी में भी जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखकर आप भी हैरान जरूर रह जाएंगे।
Debina Bonnerjee: प्रेग्नेंसी में भी जमकर डांस करती नजर आईं देबीना बनर्जी, ताल से ताल मिलाते दिखे गुरमीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी एनर्जी के साथ डांस करता दिखा कपल
साझा किए गए वीडियो में देबीना और गुरमीत को पूरी एनर्जी के साथ डांस करते देखा जा सकता है। पावर कपल का डांस वीडियो देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए देबीना ने कैप्शन में लिखा- "हम दोनों साथ में हमेशा मैजिक क्रिएट करते हैं।"
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी का डांस वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "गरमीत...देबीना डांस की क्वीन और डांस का किंग"। वहीं दूसरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "मुझे आपका गॉर्जियस और ब्यूटीफुल डांस बहुत पसंद है"। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
देबीना ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। तस्वीर में गुरमीत एक हाथ से अपनी बेटी लियाना चौधरी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं दूसरे हाथ से देबिना को पकड़े हुए हैं। देबिना, गुरमीत को गले लगाते हुए प्रशंसकों को सोनोग्राफी की फिल्म दिखाती नजर आ रही थीं। पोस्ट को शेयर करते हुए देबिना ने लिखा, "कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं, वह भगवान द्वारा तय की गई होती हैं और कोई भी इसे बदल नहीं सकता...यह एक आशीर्वाद है..हमारे परिवार को पूरा करने जल्द ही आ रहा है।"