'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा 31 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। प्रीति लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' और 'दिल चाहता है' जैसी सुपरहिट फिल्में करने वालीं प्रीति ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। साल 2016 में प्रीति ने 41 साल की उम्र में 10 साल छोटे विदेशी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी रचा ली थी। जीन गुडइनफ पेशे से बिजनेसमैन हैं। प्रीति की शादी की खबर तब सामने आई थी जब सारे रीति रिवाज पूरे हो चुके थे। शादी की सभी रस्में लॉस एंजिल्स में हुई थी। प्रीति ही नहीं बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका दिल किसी विदेशी पर आया। तो चलिए हम आपको ऐसे ही 5 जोड़ों के बारे में बताते हैं।
इन पांच अभिनेत्रियों का दिल आया विदेशी पर, प्रीति जिंटा ने 41 की उम्र में लिए थे फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलिना जेटली
'अपना सपना मनी मनी', 'खेल' और 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सेलिना जेटली ने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हॉग के साथ 2011 में शादी की। पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लॉन्च करने गई थीं। पहली नजर में ही पीटर को सेलिना से प्यार हो गया था।
माधुरी दीक्षित
'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की चर्चा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बना देने वालीं माधुरी ने साल 1999 में अमेरिका के रहने वाले डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली। श्रीराम पेशे से डॉक्टर हैं।
प्रियंका चोपड़ा
साल 2018 की चर्चित शादियों में प्रियंका चोपड़ा की शादी रही। प्रियंका ने 10 साल छोटे निक जोनस से उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका, निक के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वो पति के साथ लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
राधिका आप्टे
वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी धाक जमा चुकीं राधिका आप्टे ने भी अपना जीवन साथी विदेशी ही चुना। बहुत ही कम लोगों को पता है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही राधिका शादीशुदा थीं। उन्होंने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर घर बसा लिया। 2011 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी जब राधिका कंटेम्पररी डांस सीखने लंदन गई थीं।
शहीद जवान का वीडियो देख भावुक हो गए धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पर बोले- 'तुझे नमन करता हूं'