Preity Zinta: 46 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति ने पोस्ट में लिखा है- मैं आज आप सभी के साथ हमारी अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है।
प्रीति आगे लिखती हैं, हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया। सभी को बहुत सारा प्यार। बता दें कि प्रीति ने साल 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं, साथ ही बच्चों की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।
मॉडलिंग और ऐड फिल्म करने के बाद प्रीति ने मणिरत्नम की 'दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उनका करियर निकल पड़ा। प्रीति फिलहाल अमेरिका में रहती हैं, उनके पति जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।