IPL को लेकर न सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में हलचल मची रहती है बल्कि बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया भी इससे घिरी हुई रहती है। बॉलीवुड और IPL का कने्शन शुरुआत से ही काफी मजबूत रहा है। 27 जनवरी 2018 की सुबह से ही IPL Auction 2018 ने अपनी धूम मचाई। कई अच्छे खिलाड़ी अच्छी कीमत पर अच्छे टीम का हिस्सा बन गए। इसी बीच Kings XI Punjab टीम की मालकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को इस ऑक्शन में 10 साल बाद सबसे बड़ी खुशी हासिल हई है। हालांकि इस खुशी को हासिल करने के लिए न ही उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ी और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े। आखिर क्या है यह खुशी?
प्रीति जिंटा को 10 साल बाद मिली सबसे बड़ी खुशी, वो भी इतने सस्ते में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा की यह खुशी और कोई नहीं बल्कि क्रिकेटर युवराज सिंह हैं। इससे पहले युवराज सिंह IPL में Kings XI Punjab और Rising Pune Supergiants के लिए खेल चुके हैं लेकिन इस बार के IPL Auction में उन्हें Kings XI Punjab की मालकिन ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
दूसरी किसी टीम के रूचि न दिखाने पर प्रीति जिंटा और उनकी टीम ने युवराज सिंह को 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से युवराज सिंह का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं चल रहा है। हालांकि प्रीति जिंटा और उनकी टीम को युवराज पर बहुत भरोसा है कि वह इस आईपीएल में शानदार परफॉर्म करेंगे। इस बारे में प्रीति ने खुद ट्वीट किया है।
Yesssssss ! @YUVSTRONG12 is back home at @lionsdenkxip and I cannot be happier 😘 #LivePunjabiPlayPunjabi #VivoIPLAuction #BalleBalle😘
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा और युवराज सिंह के बीच एक अच्छा संबंध है और वह दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। युवराज सिंह इससे पहले भी लंबे समय तक प्रीति जिंटा के टीम के कप्तान रह चुके हैं। कैंसर से पीड़ित होने से पहले तक युवराज सिंह Kings XI Punjab टीम के कप्तान थे। जब वह अपनी बीमारी से लड़कर वापिस मैदान पर लौटे तो वह Rising Pune Supergiants टीम का हिस्सा बने थे। अब एक बार फिर उन्हें अपनी पुरानी टीम में लौट आए हैं। देखने यह है कि वह कितना कमाल दिखा पाते हैं।