{"_id":"5a6c5df64f1c1ba4268b6ad5","slug":"subedar-joginder-singh-teaser-release-gippy-grewal-in-lead-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज हुआ फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का टीजर, इस एक्टर ने दिखाया कमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज हुआ फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का टीजर, इस एक्टर ने दिखाया कमाल
Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के मशहूर एक्टर गिप्पी ग्रेवाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह की शौर्य गाथा को दिखाया जाएगा। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल जोगिंदर सिंह की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सागा म्यूजिक एवं सेवेन कलर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के अलावा अदिति शर्मा भी नजर आएंगी। सिमरजित सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
2 of 4
आपको बता दें कि सूबेदार जोगिंदर सिंह ने ब्रिटिश इंडिया और आजाद भारत की सेना में अपनी सेवा दी थी। उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका निभाई और साथ ही आजादी के बाद भी देश की रक्षा के लिए वह तत्पर रहे। वह शहीद होने से पूर्व साल 1962 में चीन के साथ हुई लड़ाई में भी बहादुरी से लड़े थे। अभूतपूर्व शौर्य के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत राष्ट्र के सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा था।
3 of 4
सूबेदार जोगिंदर सिंह के किरदार के लिए गिप्पी ग्रेवाल ने काफी मेहनत की है। अपने किरदार के बारे में गिप्पी ग्रेवाल ने कहा है कि कहानी को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने पहाड़ की दुर्गम चोटियों पर भी शूटिंग की और शूट के दौरान पहाड़ पर फिसलने से घायल भी हो गए थे। उन्होंने इस फिल्म में खुद को सूबेदार जैसा दिखने के लिए काफी फिजिकल ट्रेनिंग भी की है। साथ ही फिल्म में उन्होंने कई खतरनाक स्टंट्स भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस फिल्म की शूटिंग खूबसूरत और खतरनाक जगहों जैसे कारगिल और द्रास, राजस्थान एवं असम में हुई है। इस फिल्म के एक मुख्य भाग की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर की गई है। यह फिल्म अप्रैल 2019 में रिलीज होगी। देखें टीजर-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।