फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Effect: आठ दिन से घर में बंद हैं प्रीति जिंटा, मां की चंपी करते हुए वीडियो वायरल

Fri, 20 Mar 2020 11:33 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 20 Mar 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
preity zinta coronavirus effects she doing hair massage on her mother head video viral
preity zinta - फोटो : social media

कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड के कई बड़े सितारे घर में ही कैद हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दे रहे हैं। इसमें प्रीति जिंटा का नाम भी शामिल है। प्रीति लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कोरोना के चलते घर में बंद हुए उन्हें आठ दिन हो चुके हैं। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। 

preity zinta coronavirus effects she doing hair massage on her mother head video viral
preity zinta - फोटो : social media

इस वीडियो में प्रीति अपनी मां की चंपी करती दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा- 'होम क्वॉरन्टीन के दौरान हमें अपने दिमाग को ठंडा रखना है, तभी तो मैं मम्मी की चंपी कर रही हूं। इस दौरान हम रिश्तों को और मजबूत कर सकते हैं। क्योंकि सर जो तेरा चकराये, या दिल डूबा जाए – आजा प्यारे पास हमारे, काहे घबराए।'

preity zinta coronavirus effects she doing hair massage on her mother head video viral
preity zinta - फोटो : Social Media

बता दें कि इससे पहले प्रीति ने निर्भया केस के आरोपियों को फांसी की सजा सुनाए जाने पर भी अपनी राय रखी थी। प्रीति जिंटा ने ट्वीट किया, 'हमारी पुरानी कानूनी प्रणाली के लिए धन्यवाद और मानव अधिकारों के नाम पर इन अमानवीय बलात्कारियों को अकल्पनीय अपराध के बाद भी अपील करने और जीने के लिए 8 साल और मिलते हैं। क्या यह न्याय है? इन्हें 8 साल पहले ही गोली मार दी जानी चाहिए थी।'

View this post on Instagram

To keep our heads cool during this home quarantine it felt right to give mom the classic Champi 🤩 Making the most of staying home & bonding क्यूँकि सर जो तेरा चकराये, या दिल डूबा जाए - आजा प्यारे पास हमारे , काहे घबराए ❤️ This too shall pass 🙏 #day8 #homequarantine #staysafe #oilmassage #covid19 #Staypositive #Ting

A post shared by Preity G Zinta (@realpz) on

विज्ञापन
विज्ञापन
preity zinta coronavirus effects she doing hair massage on her mother head video viral
sonam kapoor - फोटो : social media

बता दें कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस का असर दिख रहा है। सिनेमा हॉल बंद कर दिए गए हैं। कई फिल्मों की शूटिंग रुक गई है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी खतरे में हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे घर से ही सोशल मीडिया के जरिए कोई ना कोई पोस्ट कर अपने फैंस को सुरक्षित रहने के लिए कह रहे हैं। कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है।

विज्ञापन
preity zinta coronavirus effects she doing hair massage on her mother head video viral
Alia Bhatt - फोटो : I

इसमें आलिया भट्ट, दिलीप कुमार, सोनम कपूर और बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती शामिल हैं। इन सभी ने सोशल मीडिया के जरिए ही खुद को आइसोलेट करने की जानकारी दी है। कुछ सेलेब्स योगा कर खुद को फिट रख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed