{"_id":"5bfa2b27bdec2241822ee1f0","slug":"preity-zinta-driver-ganesh-jadhav-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हादसे के बाद सदमे में जी रही हैं प्रीति जिंटा, 5 साल बाद कमबैक करने की भी नहीं है खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हादसे के बाद सदमे में जी रही हैं प्रीति जिंटा, 5 साल बाद कमबैक करने की भी नहीं है खुशी
Sun, 25 Nov 2018 10:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Preity Zinta
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 5 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में 'भैय्याजी सुपरहिट' फिल्म से कमबैक किया है। इस फिल्म में प्रीति सनी देओल की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस बीच प्रीति के लिए एक बुरी खबर आई है। इस खबर के बाद प्रीति जिंटा और उनका परिवार सदमे में हैं। इस सदमे की वजह कोई और नहीं बल्कि प्रीति जिंटा का ड्राइवर गणेश जाधव है जिसकी अचानक मौत हो गई है।
2 of 5
Preity Zinta
- फोटो : twitter
प्रीति जिंटा के साथ ड्राइवर गणेश जाधव ने 10 साल तक काम किया है। स्टार्स के बॉडीगार्ड, मेकअप मैन और ड्राइवर काफी करीब होते हैं जिसकी वजह उनका 24 घंटे साथ रहना होता है। इसी वजह से प्रीति जिंटा काफी परेशान हैं। कहा जा रहा है कि ड्राइवर गणेश की मौत होने से आधा घंटा पहले प्रीति की बात हुई थी। इसी वजह से प्रीति सदमे में हैं।
3 of 5
Preity Zinta
- फोटो : twitter
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीति जिंटा ने ड्राइवर गणेश को करीब 6:45 पर फोन किया और 10 बजे तक ड्यूटी पर रहने को कहा। गणेश 7 बजे तक ड्यूटी पर पहुंच गए थे। इसके बाद गणेश ने सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड से सीने में दर्द की बात कही थी। गणेश हमेशा से ही मजाक करते रहते थे इसी वजह से उस वक्त भी लोगों को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। इसके बाद अचानक गणेश को पसीना आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Preity Zinta
- फोटो : twitter
गणेश की यह हालत देखकर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बांद्रा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि गणेश का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। जानकारी मिलती ही प्रीति अस्पताल पहुंचीं जहां पर उन्हें गणेश की निधन की जानकारी मिली। इसके बाद प्रीति गणेश के परिवार से मिलने गईं। जहां पर प्रीति को पता चला कि गणेश अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाला था। इसके बाद प्रीति ने परिवार की आर्थिक मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
5 of 5
Bhaiaji Superhit
- फोटो : twitter
आपको बता दें, 'भैय्याजी सुपरहिट' फिल्म से पहले आखिरी बार प्रीति 'इश्क इन पेरिस' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म को प्रेम राज ने डायरेक्ट किया था। 'इश्क इन पेरिस' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। वहीं हाल ही में रिलीज 'भैय्याजी सुपरहिट' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में प्रीति ने सपना दुबे का किरदार निभाया है। इस फिल्म में प्रीति अलग अंदाज में नजर आ रही हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।