{"_id":"5bfa2064bdec22418454f7be","slug":"rakhi-sawant-birthday-special-know-her-all-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म न मिलने पर राखी को करवानी पड़ी थी सर्जरी, इस वजह से डांस बार में भी काम करने को हुई थीं तैयार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म न मिलने पर राखी को करवानी पड़ी थी सर्जरी, इस वजह से डांस बार में भी काम करने को हुई थीं तैयार
Sun, 25 Nov 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रामा क्वीन राखी सावंत हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। बात चाहे किसी पर कमेंट करने की हो या फिर अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाने की वो बखूबी मीडिया का ध्यान खींचना जानती हैं। राखी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी हैं। वह अक्सर अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती हैं। हर बात में अपना अलग नजरिया रखने वाली राखी फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। राखी सावंत आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।
2 of 5
राखी सावंत
फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत ने कई हिट आइटम सॉंग्स दिए हैं। राखी अपनी बातों से वो मीडिया में चर्चा में रहीं, लेकिन उससे ज्यादा वो अपने खराब कपड़ों की वजह से गॉसिप में रही हैं। एक शो में राखी सावंत ने कहा था- मेरे परिवार ने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जाने की इजाजत कभी नहीं दी और अगर वे मुझे नाचते देख लेते तो पीटकर लाल-पीला कर देते।
3 of 5
राखी सावंत
लेकिन राखी हार कहां मानने वाली थीं एक्ट्रेस बनने की चाह में राखी ने अपना घर छोड़ दिया। राखी कहती हैं- जब मैं मुंबई पहुंची, तो मैंने कई निर्माताओं के सामने नाचना और अपनी प्रतिभा दिखाना शुरू किया, कई लोगों ने मुझे बुरी नजर से भी देखा। राखी इन सब से थक हारकर डांस बार में काम करने की सोचने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rakhi sawant
अपने लुक व रंग-रूप सुधारने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया। एक इंटरव्यू में राखी ने कहा था- 'जब सर्जरी रूम में मैं नीरु भेदा के रूप में गई थी, लेकिन वहां अपने बेहतर रंग-रूप के साथ राखी सावंत के रूप में निकली।' राखी ने ब्रेस्ट इंप्लांट भी करवाया है। राखी ने लिपोसक्शन भी करवाया है।
विज्ञापन
5 of 5
rakhi sawant
- फोटो : Instagram
राखी सावंत रियलिटी शो की दुनिया में 'राखी का स्वयंवर' नाम का रियलिटी शो भी लॉन्च कर चुकी हैं। राखी की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई में दो फ्लैट और एक बंगला है जिसकी करीब कीमत 11 करोड़ रुपए है। इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों की मानें तो राखी करीब 30 करोड़ की संपत्ति का मालकिन हैं और ये संपत्ति उन्होंने खुद बनाई है। राखी के पास 21.6 लाख रुपए की फोर्ड एंडेवर कार भी है। राखी की कमाई ज्यादातर स्टेज परफॉर्मेंस से आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।