फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रीति जिंटा ने किया लॉकडाउन में घरेलू जिम का जुगाड़, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 23 May 2020 12:06 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 23 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Preity Zinta Finds Different Ways To Stay Fit During Coronavirus Lockdown
प्रीति जिंटा - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में अब भी लगातार जारी है। जिसके चलते लॉकडाउन को भी 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अपनी फिटनेस को लेकर हर समय सजग रहने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जिम नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन सेलेब्स ने इस बात को जाहिर कर दिया है कि अगर आप फिट रहना चाहें तो आपको कोई नहीं रोक सकता। जिम नहीं है तो भी कोई बात नही, क्योंकि बॉलीवुड सेलेब्स घर पर रहकर भी अपनी फिटनेस का बखूबी ख्याल रख सकते हैं। इस बात का एक उदाहरण पेश किया है अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने।

Preity Zinta Finds Different Ways To Stay Fit During Coronavirus Lockdown
प्रीति जिंटा - फोटो : social media

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और सोशल मीडिया पर तरह तरह के वीडियोज और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए प्रीति ने बताया है कि वो अपनी फिटनेस का ख्याल लॉकडाउन के बीच कैसे रख रही हैं।

Preity Zinta Finds Different Ways To Stay Fit During Coronavirus Lockdown
प्रीति जिंटा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रीति एक पोल के सपोर्ट से एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ प्रीति ने कैप्शन में लिखा है, 'क्वारंटीन के दौरान खुद को फिट रखने के तरीके की खोज। आसान शब्दों में इसे जुगाड़ कहते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Finding different ways to stay fit during this quarantine. In simpler words this is what Jugaad looks like 🤩 #pzfit #lageraho #stayfit #staysane #ting

A post shared by Preity G Zinta (@realpz) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Finds Different Ways To Stay Fit During Coronavirus Lockdown
Preity Zinta - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में प्रीति जिंटा रस्सी को पोल में लपेटकर अपने हाथों से पकड़कर एक बॉक्सर की तरह पंच मारने की कोशिश कर रही हैं। प्रीति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि प्रीति अपनी फिटनेस को लेकर कितनी ज्यादा जागरुक रहती हैं।

विज्ञापन
Preity Zinta Finds Different Ways To Stay Fit During Coronavirus Lockdown
Shilpa Shetty Yoga - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि प्रीति ही नहीं बल्कि उनकी ही तरह कई और भी बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो घर पर ही रहते हुए वर्कआउट कर रहे हैं। प्रीटी से पहले कटरीना कैफ, मलाइका अरोरा, अदा शर्मा और शिल्पा शेट्टी जैसी कई और अभिनेत्रियां भी अपने वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं।

पढ़ें: पुलिस के चक्कर लगाकर परेशान हुए शख्स ने मांगी मदद, सोनू सूद बोले- मां बाप से मिलने का समय आ गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed