मुंबई से प्रवासियों को उनके घर तक भेजने की अभिनेता सोनू सूद ने ठान रखी है। वो लगातार लोगों से जुड़कर उनकी मदद कर रहे हैं। ट्विटर पर इस काम के लिए उनका जो जुनून दिख रहा है, हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। लोग लगातार सोनू सूद से मदद मांग कर रहें और वो लोगों को घर तक भेजने का आश्वासन दे रहे हैं और फिर उनको घर पहुंचा रहे हैं।
पुलिस के चक्कर लगाकर परेशान हुए शख्स ने मांगी मदद, सोनू सूद बोले- 'मां बाप से मिलने का समय आ गया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में रहने वाले एक प्रवासी ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'भाई हम लोग 16 दिन से पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा। हम धारावी में रहते हैं और बिहार जाना है।' इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'भाई चक्कर लगाना बंद करो और आराम करो। दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे। जानकारियां भेजो।'
भई चक्कर लगाना बंद करो और Relax करो। दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे। details भेजो❣️ https://t.co/Ygne5gPuGz
ऐसे ही एक और शख्स ने अभिनेता से मदद मांगते हुए लिखा, 'सर हम लोग भी मुंबई में फंसे हैं, बिहार जाना है। पुलिस चौकी में फार्म भरा है। अभी तक कॉल नहीं आया।' इस पर सोनू सूद ने जवाब दिया, 'आप अपनी जानकारी भेजिए। मां बाप से मिलने का समय आ गया है मेरे दोस्त।'
Tinku bhai. Send your details.. माँ बाप स मिलने का समय आ गया है मेरे दोस्त। ❣️ https://t.co/BM3D9IfgK8
इतना ही नहीं जब सोनू सूद के इस नेक काम के लिए एक शख्स ने मदद देने के लिए कहा तो उन्होंने बड़े प्रेम के साथ सिर्फ शुभकामनाएं देने को कहा। यूजर ने लिखा, 'इतने नेक काम के लिए धन्यवाद सोनू जी। अगर किसी भी तरह के फंड्स की जरूरत हो तो कृपया एक ट्वीट कर दीजिएगा।' इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा कि भाई सिर्फ शुभकामनाएं चाहिए।
Just wishes brother ❣️🙏 https://t.co/OoIWDeDSAu
सोशल मीडिया पर सोनू सूद को अब लोग सुपर हीरो बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पहले मेरे ख्वाहिश सलमान खान से मिलने की थी लेकिन अब आपसे मिलने की हो गई है सोनू भाई। जिंदा रहे तो जरूर मिलेंगे।' इस पर सोनू ने कहा, 'ईश्वर आपको लंबी उम्र दे। जल्द ही मुलाकात होगी।'
ईश्वर आपको लम्बी उम्र दे। जल्द ही मुलाक़ात होगी ❣️ https://t.co/VtvKiK98xE