फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रोडीज' फेम रघु राम के दोस्त का कोरोना की वजह से हुआ निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

Fri, 22 May 2020 09:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 22 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Roadies Fame Raghu Ram Friend and Production Head Abdul Rauf Passed Away Due To Coronavirus
अब्दुल रऊफ, रघुराम, राजीव लक्ष्मण - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। जिससे कोई भी अछूता नहीं है। बात करें भारत की तो पूरे देश में इस समय लॉकडाउन जारी है। लेकिन बावजूद इसके हर दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के इस कहर ने सिनेमा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। अब हाल ही में 'रोडीज' फेम रघु राम के एक दोस्त का इस बीमारी की वजह से निधन हो गया है।

Roadies Fame Raghu Ram Friend and Production Head Abdul Rauf Passed Away Due To Coronavirus
रघु राम

रघु ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त अब्दुल रऊफ की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। अब्दुल की मौत से रघु को गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने अब्दुल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Roadies Fame Raghu Ram Friend and Production Head Abdul Rauf Passed Away Due To Coronavirus
अब्दुल रऊफ, रघुराम - फोटो : Social Media

रघु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अब्दुल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पिछली रात कोविड 19 की वजह से तुम्हें खो दिया। जो दर्द मैं महसूस कर रहा हूं वो बयां नहीं किया जा सकता। तुम साल 2009 में मेरी जिंदगी में राजू, मेरे ड्राइवर के तौर पर आए थे, लेकिन तुम जो थे, उसने मुझे हैरान कर दिया था। तुम अब्दुल रऊफ थे। एक प्यार करने वाला, ईमानदार, मेहनती दोस्त जिसके सपने थे और उन्हें पूरा करने की हिम्मत।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I lost you last night to Covid 19, Abdul. The grief I feel is indescribable, just like that of anyone who ever knew you. You came into my life in 2009 as Raju, my driver. But you surprised me with who you really were. You were Abdul Rauf. A loving, honest, competent, hard working friend who had dreams, and the courage to go after them. You worked in production of many shows, rising to the top as head of production at Monozygotic. You grew into someone we all depended on. You changed your destiny with your effort. There was so much more to achieve, my friend. So many more battles to fight side by side. I can't begin to tell you how much I'll miss you. I still can't believe this virus could extinguish so bright a spark! This was not how it was supposed to end. Goodbye, Abdul. This will never be ok.

A post shared by Raghu Ram (@instaraghu) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Roadies Fame Raghu Ram Friend and Production Head Abdul Rauf Passed Away Due To Coronavirus
रघु राम

रघु ने आगे लिखा, 'तुमने कई शो के प्रोडक्शन में काम किया। तुम एक ऐसे इंसान के रूप में उभर कर आए, जिसपर हम सब निर्भर थे। तुमने अपनी मेहनत से अपनी किस्मत बदली। अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी था मेरे दोस्त। बहुत सारी लड़ाई अभी जीतनी थीं। मैं बता नहीं सकता कि मैं तुम्हें कितना याद करूंगा। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि यह वायरस एक तेज चिंगारी को बुझा सकता है। यह इस तरह खत्म नहीं होना था। गुडबाय, अब्दुल। यह कभी ठीक नहीं होगा।'

पढ़ें: विद्या बालन ने बताया इस 'वायरस' से बचने के उपाय, बोलीं- 'कोरोना तो फैल गया लेकिन इसे...'

विज्ञापन
Roadies Fame Raghu Ram Friend and Production Head Abdul Rauf Passed Away Due To Coronavirus
अब्दुल रऊफ, राजीव लक्ष्मण - फोटो : Social Media

रघु ही नहीं उनके भाई राजीव ने भी अब्दुल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजीव ने भी अब्दुल के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे अब्दुल भाई। मेरे कॉमरेड, मेरे भाई। साथ में हमारा सफर लंबा रहा। तुम ड्राइवर से मेरी कंपनी के प्रोडक्शन हेड बने। मेरे कलीग से मेरे दोस्त बने। तुम्हारे दिल की पवित्रता व काम और दोस्ती के प्रति दृढ़ता ने मुझ पर कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी है। लेकिन हमारा सफर यहां खत्म हुआ। यह फोटो एक साल से भी कम पुरानी है, जो लद्दाख में खींची थी। लव यू फॉरेवर भाईजान।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RIP Abdul Bhai. My comrade. My brother in arms. Our journey together has been long. And you grew from a driver to the Head of Production in my company. From a colleague to a friend. The purity of your heart & genuine approach to work & friendships have left an indelible mark on me. Sadly, our journey together ended here. This pic is less than a year ago. Us in Ladakh. If only i had known. Love forever, bhaijaan. Zygotes for life... And beyond.

A post shared by Rajiv Lakshman (@rajivlakshman) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed