कोरोना वायरस भारत की नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों का अपना शिकार बना रहा है। आम से लेकर खास तक, कोई भी इस महामारी से बच नहीं पा रहा है। कई फिल्मी और टीवी सितारे अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में कई सितारे हैं जो अपना काफी ख्याल रख रहे हैं। वहीं इन दिनों बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा क्वारंटीन में समय बिता रही हैं।
क्वारंटीन में तीन दिन रहने के बाद बैचेन हुईं प्रीति जिंटा, बताया क्या और किस तरह से मिल रहा है खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा इन दिनों दुबई में हैं। यहां उन्हें एक होटल में क्वांरटीन किया गया है। ऐसे में प्रीति जिंटा ने बताया है कि उन्हें क्वांरटीन में कैसा खाना मिल रहा है। उन्हें क्वांरटीन हुए तीन दिन हो चुके हैं जिसकी वजह से थोड़ा बेचैन भी हैं। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि दुबई के होटल में क्वारंटीन के दौरान उन्हें कैसा खाना मिल रहा है।
प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने फैंस को बता रही हैं कि उन्हें होटल के खाने में क्या-क्या दे रहे हैं और किसी तरह से पैक करके दे रहे हैं।
प्रीति जिंटा के वीडियो में साफ दिख रह है कि उनके खाने को पूरी तरह की सील बंद करके दिया जा रहा है। उन्हें खाने में नारियल पानी और फल भी दिए गए जा रहे हैं। इस वीडियो में प्रीति जिंटा कहती हैं, 'यह सब इसलिए ताकि हम ठीक रहें और सुरक्षित रहें। मुझे लगता है कि यह काफी शानदार है और थोड़ा अजीब भी है, लेकिन अच्छा है।'
A post shared by Preity G Zinta (@realpz) on
वहीं इस वीडियो को साझा करते प्रीति जिंटा ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'क्वारंटीन के तीसरे दिन थोड़ा बेचैन और अपने आप को कमरे में फंसा हुआ पाया। ऐसे में मैंने अपने लिए कुछ फल ऑर्डर किए और मुझे यह करीब एक हफ्ते तक का मिल गया, धन्यवाद।' सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: ‘आत्मनिर्भर भारत’में बांस का भी योगदान, विश्व बांस दिवस से पहले समझाएगी इस मिशन पर बनी ये अहम फिल्म