आईपीएल शुरू होते ही बॉलीवुड सेलेब्स में उत्सुकता बढ़ जाती है और सोशल मीडिया पर इनकी चहलकदमी भी तेज हो जाती है। खासकर जो सितारे इससे जुड़े हुए हैं वो हमेशा अपटेड देते रहते हैं। 2021 के 17वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से शिकस्त दी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 131 रन बनाए। जवाब में कप्तान केएल राहुल के अर्धशतक और क्रिस गेल के साथ उनकी अहम साझेदारी की मदद से पंजाब ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की इस सीजन के 5 मैचों में ये दूसरी जीत है और इस जीत से टीम पॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर आ गई है। इस जीत से टीम की मालकिन प्रीति जिंटा गदगद हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब की जीत से गदगद हुईं प्रीति जिंटा, इस तरह जाहिर की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब की जीत पर प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा 'आखिरकार इस क्वारंटीन में कुछ तो सेलिब्रेट करने को मिला। बिना खिड़की वाले एक कमरे में एक सप्ताह के लिए बंद रहना बहुत कठिन है। आज की रात शानदार बनाने के लिए धन्यवाद पंजाब किंग्स और अगले खेल के लिए शुभकामनाएं। आज रात जो हुआ वो सबकुछ टीम वर्क था। खिलाड़ियों का इतना मजबूत और आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन देखना बहुत बेहतरीन था।’
बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम को शुरुआत से ही पंजाब के गेंजबाजों ने बुरी तरह बांधकर रखा था। पावर प्ले में टीम ने 2 विकेट खोकर सिर्फ 23 रन बनाए। किसी तरह कप्तान रोहित शर्मा (63) और सूर्यकुमार यादव (33) की साझेदारी ने टीम को 20 ओवरों में 131 के स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब के लिए शमी और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले।
पंजाब किंग्स के लिए मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने शुरुआत की थी। हालांकि, मयंक के आउट होने के बाद मुंबई के गेंदबाजों ने दबाव बनाया, लेकिन राहुल ने अच्छी पारी खेली और अपना तीसरा अर्धशतक जमाया। राहुल ने गेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की और टीम को दूसरी जीत दिलाई।
बता दें कि अभिनेत्री प्रीति जिंटा आईपीएल की शुरुआत से ही पंजाब किंग्स टीम की मालकिन रही हैं। वो आईपीएल के मैचों का जमकर लुफ्त उठाती हैं। कई मौके पर प्रीति खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाती भी नजर आती हैं। इस बार कोरोना के कारण आईपीएल में काफी नियम का पालन किया जा रहा है।