बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोनाक्षी अक्सर अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हालांकि इन दिनों वो अपनी नई तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं। उन्होंने अपनी जो तस्वीरें साझा की है उसमें वो बहुत ज्यादा स्लिम और फिट लग रही हैं और लोग उनके वेट ट्रांसफॉर्मेशन की बात कर रहे हैं। सोनाक्षी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।
लॉकडाउन में घर के अंदर ही सोनाक्षी सिन्हा ने घटा लिया वजन, तस्वीरों में देखें गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां लॉकडाउन में घर बैठे बैठे लोगों का वजन बढ़ रहा है तो वहीं सोनाक्षी ने वजन घटाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। सोनाक्षी की लेटेस्ट तस्वीरों से साफ है कि वो घर पर रहकर ही अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत कर रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'जब आपके लिए #WFH का मतलब वर्कआउट फ्रॉम होम। इस पोस्ट में सोनाक्षी ने अपनी दो तस्वीरें साझा की है। एक तस्वीर में वो पोज देती नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते जिम बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में हर किसी के एक्सरसाइज रुटीन पर गहरा प्रभाव पड़ा है तो वहीं सोनाक्षी ने घर पर ही एक्सरसाइज करके लोगों को उदाहरण दे दिया है कि वजन घटाना इतना भी मुश्किल नहीं है। इन तस्वीरों में वो पहले से ज्यादा फिट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
हालांकि सोनाक्षी के लिए ये ट्रांसफर्मेशन कोई नई बात नहीं हैं। उन्होंने फिल्म दबंग के लिए भी करीब 30 किलो वजन घटाया था। वहीं कलंक फिल्म के दौरान उन्होंने फिर अपना वजन कम किया था अब वो पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रही हैं। सोनाक्षी को उनके बढ़े वजन के कारण काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस पर उन्होंने कहा था कि, 'मुझे कभी इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत महसूस नही हई क्योंकि मेरा उद्देश्य इससे बड़ा है'।