सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं जिनके फिल्मों के लिए फैंस पागल हैं। सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही ये फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। ट्रेलर में एक बार फिर एक्शन, रोमांस, म्यूजिक और डांस का जबरदस्त पैकेज देखने को मिल रहा है। हालांकि यूजर्स ने सलमान की फिल्म पर गाना कॉपी करने का आरोप लगाया है।
सलमान ने 'राधे' में कॉपी किया अल्लू अर्जुन का गाना 'सीटी मार'? यूजर्स बोले- कुछ तो बदल लेते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान इस फिल्म में दिशा पाटनी संग रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री भी शानदार लग रही है। इस ट्रेलर में दोनो 'सीटी मार' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अब इस गाने को सुनने के बाद लोगों का कहना है कि ये गाना दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े के गाने 'सीटी मार' की कॉपी है। इतना ही नहीं इसका म्यूजिक भी बिल्कुल सेम है।
Iconic star @alluarjun #Seetimaar Song reference in #RadheTrailer taggede le 🤙🦁#Pushpa pic.twitter.com/YhlDbAvBfu
एक यूजर ने लिखा,'अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की फिल्म डीजे का शानदार सॉन्ग 'सीटी मार' का हिंदी रीमेक सलमान की राधे में हैं। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री गाने भी कॉपी करने लगी। अब इस इंडस्ट्री में ओरिजनल कुछ नहीं है। एक यूजर ने तो बॉलीवुड की तरफ से अल्लू अर्जुन से माफी मांगी है।
@alluarjun bhai bollywood ke taraf se sorry 😭#RadheTrailer #SeetiMaar
एक अन्य यूजर ने कहा, 'थोड़ा बहुत तो बदल लेते लेकिन मेकर्स ने सब कुछ एक रखा है। पहले तो बॉलीवुड वाले केवल कहानियां कॉपी करते था लेकिन अब तो गाने भी कॉपी करने लगे हैं'। इसके अलावा यूजर्स ने और भी कई सारे कमेंट किए।
The spectacular #Seetimaar song from @alluarjun and #PoojaHegde #DJMovie is having a Hindi remake in #SalmanKhan #Raadhe.
Now #bollywood industry has started to copy songs as well, #greatjob👏👏. There is nothing original remaining in this industry whatsoever.
बता दें कि सलमान की फिल्म राधे:योर मोस्ट वांटेड भाई काफी लंबे समय से चर्चा में बनी थी।फिल्म में दिशा और सलमान के अलावा रणदीप हुड्डा भी धमाकेदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।