फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड से मिलने जाने वाले सवाल पर मुंबई पुलिस के सुझाव की माधवन ने की तारीफ, मिला मजेदार जवाब

Fri, 23 Apr 2021 07:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 23 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Madhavan praised Mumbai Police tweet about which sticker to use if going to meet girlfriend got epic reply
माधवन, मुंबई पुलिस - फोटो : Instagram

देश में कोविड 19 की दूसरी लहर अपने चरम पर है। जहां कई लोग आके आकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं वो वहीं सोशल मीडिया पर जागरुकता भी फैला रहे हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने इसी प्लेटफर्म से लोगों से कहा कि वो घर से बाहर निकलते समय अपने गाड़ियों पर एमरजेंसी या जरुरी सर्विस स्टीकर लगा लें ताकी ट्रैफिक की परेशानी ना हो। ऐसे में एक शख्स ने पुलिस से पूछ लिया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाए तो किस स्टीकर का इस्तेमाल करे? इस पर मुंबई पुलिस ने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया। वहीं अभिनेता आर माधवन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की जिस पर मुंबई पुलिस ने फिर ऐसे मजेदार जवाब दिया जो वायरल हो रहा है।

Madhavan praised Mumbai Police tweet about which sticker to use if going to meet girlfriend got epic reply
मुंबई पुलिस - फोटो : ANI

मुंबई पुलिस को उनके फिल्मी और विटी जवाब के लिए भी जाना जाता है। कई मौकों पर मुंबई पुलिस को जानकारी साझा करने के लिए मीम्स का इस्तेमाल करते भी देखा गया है। मुंबई पुलिस के स्टीकर वाले ट्वीट पर लोगों ने  कई सवाल पूछे जिसका उन्होंने जवाब दिया। हालांकि एक शख्स ने अपनी ऐसी समस्या पूछ ली जिस पर मुंबई पुलिस का दिया जवाब वायरल हो गया।

Madhavan praised Mumbai Police tweet about which sticker to use if going to meet girlfriend got epic reply
मुंबई पुलिस का ट्वीट - फोटो : Twitter

एक शख्स ने मुंबई पुलिस से पूछ लिया कि जब वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाए तो उसे कौन सा स्टीकर इस्तेमाल करना चाहिए। अब मुंबई पुलिस ने शख्स को बेहद ही मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'दूरी दो दिलों के बीच प्यार को और बढ़ा देती है'।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhavan praised Mumbai Police tweet about which sticker to use if going to meet girlfriend got epic reply
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई पुलिस ने कहा कि, 'ये आपकी जरुरत हो सकती है सर लेकिन दुर्भाग्य से आपकी ये इच्छा जरुरी और इमरजेंसी कैटेगरी में नहीं आती है। दूरी दो दिलों के प्यार को बढ़ा देती है और इस वक्त आप स्वस्थ हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- ये बस एक दौर है, आपका साथ हमेशा बना रहे'। अब उनके इस ट्वीट को लोगों ने तो पसंद किया ही साथ ही आर माधवन भी इस पर प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए।


विज्ञापन
Madhavan praised Mumbai Police tweet about which sticker to use if going to meet girlfriend got epic reply
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर माधवन ने ट्वीट किया, 'हा हा हा बहुत अच्छा लिखा है, ये सामने वाले को भी सही समझ आया होगा'। हालांकि मुंबई पुलिस सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकी। उन्होंने अभिनेता को जवाब देते हुए लिखा, 'हमें भी उम्मीद है, आखिर ये 'रॉकेट्री' तो नहीं है। बता दें कि हाल ही में माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसी का सहारा लेते हुए मुंबई पुलिस ने माधवन को जवाब दिया। लोगों को ट्वीटर पर चल रहे ये कमबैक काफी पसंद आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed