{"_id":"5cd2ab0cbdec220700633196","slug":"preity-zinta-threat-to-mahendra-singh-dhoni-for-kidnap-his-daughter-ziva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेंद्र सिंह धोनी से बड़ी स्टार बनी बेटी जीवा, प्रीति जिंटा ने दे डाली धमकी, मैं उसे किडनैप कर लूंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेंद्र सिंह धोनी से बड़ी स्टार बनी बेटी जीवा, प्रीति जिंटा ने दे डाली धमकी, मैं उसे किडनैप कर लूंगी
Wed, 08 May 2019 03:47 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
preity zinta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा पिछले कुछ समय से सिर्फ IPL 2019 पर ध्यान दे रही थीं । अब उनकी टीम पंजाब आईपीएल से बाहर हो चुकी है । जब भी उनकी टीम खेलती थी तो वो हमेशा अपने टीम के प्रोत्साहन के लिए मैदान पर मौजूद रहती थीं । आईपीएल से बाहर होने के बाद प्रीति जिंटा ने एक ट्वीट किया है ।
preity zinta
प्रीति ने एक फोटो पोस्ट की । इसमें वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रही हैं । प्रीति ने महेंद्र सिंह धोनी को टि्वटर पर ही धमकी दे डाली । प्रीति ने लिखा, 'कैप्टन कूल के मेरे समेत कई फैन्स हैं, लेकिन अब मैं उनकी नन्ही बिटिया की फैन होती जा रही हूं। यहां मैं उन्हें बता रही हूं कि ध्यान से रहना, मैं उसे किडनैप भी कर सकती हूं।'
प्रीति जिंटा
- फोटो : अमर उजाला
प्रीति जिंटा ने फैन्स से इस फोटो को कैप्शन देने के लिए भी कहा है। प्रीति और धोनी की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर बेटी जीवा के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं ।
Captain cool has many fans including me, but off-late my loyalties are shifting to his little munchkin Ziva. Here I’m telling him to be careful - I may just kidnap her 😜 Now it's time for you guys to Caption THIS photo...#Ting pic.twitter.com/bD1ADSXopc
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 7, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस धोनी और प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में धोनी ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो लोगों से वोट डालने की अपील कर रही थी। जीवा के वीडियो को फैंस पसंद करते हैं । जीवा अपने पापा की तरह इतनी कम उम्र में ही स्टार बन गई हैं ।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
बता दें कि प्रीति जिंटा की टीम ने अच्छा खेला लेकिन वह टॉप चार में जगह नहीं बना सकी । पूरे सीजन में प्रीति अपनी टीम को प्रोत्साहित करती रहीं । पंजाब के प्रदर्शन की बात करें तो 14 मैच में 6 जीत और 8 हार के साथ पंजाब नीचे से तीसरे नंबर पर रही।