{"_id":"5d3927de8ebc3e6cd5067202","slug":"preity-zinta-tweet-on-18-years-of-dil-chahta-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दिल चाहता है' की रिलीज को 18 साल पूरे, प्रीति जिंटा ने लिखा- 'जाने क्यों ये मेरी फेवरेट फिल्म है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दिल चाहता है' की रिलीज को 18 साल पूरे, प्रीति जिंटा ने लिखा- 'जाने क्यों ये मेरी फेवरेट फिल्म है'
Thu, 25 Jul 2019 09:24 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
preity zinta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान, आमिर खान और अक्षय खन्ना की सुपरहिट फिल्म 'दिल चाहता है' की रिलीज को 18 साल पूरे हो गए हैं । फिल्म में प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाडिया लीड एक्ट्रेस थीं । प्रीति जिंटा ने आमिर खान के साथ रोमांटिक रोल किया था । फिल्म के 18 साल पूरे होने पर प्रीति ने ट्वीट किया है ।
saif ali khan
- फोटो : social media
इस ट्वीट में प्रीति ने आमिर खान, फरहान अख्तर, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना को धन्यवाद कहा । प्रीति लिखती हैं, 'जाने क्यों ये फिल्म मेरी फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में है । सभी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत मजे किए थे।' बात दें कि फिल्म में तीन बेस्ट फ्रेंड की कहानी को दिखाया गया था ।
dil chahta hai
फिल्म को उस साल का बेस्ट फीचर मूवी नेशनल अवॉर्ड भी मिला था । फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी थे। फिल्म में अक्षय खन्ना और डिंपल कपाडिया की जोड़ी बनी थी । इसमें अक्षय को उम्र में बड़ी और तलाकशुदा डिंपल से प्यार हो जाता है । इसी बात को लेकर तीनों दोस्तों के बीच दरार आ जाती है ।
जाने क्यू ये फ़िल्म मेरी फ़ेवरेट फ़िल्मों की लिस्ट में है 🤩 Thank you @FarOutAkhtar @aamir_khan @TheFarahKhan, Saif, Akshaye & the entire caste and crew for making this film such a fun & memorable experience! Loved every bit of it 🤗 #Jaanekyon #DCH #Ting #18YearsOfDilChahtaHai pic.twitter.com/QchdYzzCuD
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) July 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Preity Zinta
- फोटो : twitter
वहीं फिल्म में सबसे ज्यादा कॉमेडी सैफ अली खान ने की । सोनाली कुलकर्णी के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था । प्रीति जिंटा की बात करें तो वो लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं । उन्होंने 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं । प्रीति अब ज्यादा फिल्में नहीं करती हैं ।
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं आमिर खान की पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फ्लॉप हो गई थी । इसके बाद अब आमिर अपनी अगली मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारी कर रहे हैं । फिल्म में आमिर एक सरदार की भूमिका निभाएंगे । फिल्म की लीड हीरोइन करीना कपूर होंगी । ये फिल्म 1994 में आई हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है ।