फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही शाहरुख खान के बेटे की तस्वीर, फैंस ने पूछा- 'कौन है ये'

Thu, 25 Jul 2019 08:20 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan son aryan khan photo viral with a mystery girl
aryan khan - फोटो : social media
शाहरुख खान और गौरी के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है । उन्होंने फिल्म 'द लायन किंग' में सिंबा के लिए अपनी आवाज दी है । दर्शकों ने आर्यन की आवाज को बहुत पसंद किया है । कुछ का ये भी कहना है कि शाहरुख और आर्यन की आवाज एक जैसी है । डेब्यू के बाद आर्यन को लेकर खबर आई कि वो एक लंदन बेस्ड ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं ।  

 
shahrukh khan son aryan khan photo viral with a mystery girl
aryan khan - फोटो : social media
अब आर्यन की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आर्यन मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज दे रहे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों डांस कर रहे हैं। इस दौरान आर्यन ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। मिस्ट्री गर्ल रेड कलर के वन पीस में नजर आ रही हैं । तस्वीर में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं । 
shahrukh khan son aryan khan photo viral with a mystery girl
aryan khan - फोटो : social media
इस फोटो को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या ये आर्यन की गर्लफ्रेंड है । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये लड़की लंदन बेस्ड ब्लॉगर हो सकती है । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी अपने बेटे की पसंद से काफी खुश हैं । आर्यन के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो शाहरुख का कहना है कि उनका बेटा फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहता है । खबर है कि शाहरुख खान बेटे को हॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं । 

View this post on Instagram

Baby, I'm dancing in the dark with you between my arms 👫 Barefoot on the grass, listening to our favorite song 🎶 #Aryankhan

A post shared by suhana khan ( READ BIO PLS👇) (@suhanakha2) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan son aryan khan photo viral with a mystery girl
shah rukh khan - फोटो : social media
पिछले कुछ दिनों से शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव में छुटि्टयां मना रहे थे । अब सभी भारत लौट आए हैं । शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं । इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'पर्फेक्ट हेडस्टैंड, पर्फेक्ट हार्मनी, पर्फेक्ट सनसेट, पर्फेक्ट पत्नी और पर्फेक्ट हॉलीडे ।'
विज्ञापन
shahrukh khan son aryan khan photo viral with a mystery girl
suhana khan - फोटो : social media
शाहरुख ने बेटे आर्यन की एक फोटो शेयर की । इसमें वो हेड स्टैंड करते दिख रहे हैं । वहीं दूसरी फोटो में शाहरुख बेटे अबराम के साथ समुद्र के गोते लगाते नजर आए । शाहरुख ने बेटी सुहाना की भी फोटो शेयर की । इसमें सुहाना समुद्र किनारे सनसेट का मजा ले रही हैं । शाहरुख ने गौरी के साथ फोटो शेयर कर उन्हें पर्फेक्ट पत्नी बताया है । 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed