फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

59 साल तक बॉलीवुड पर 'विलेन' बनकर इस अभिनेता ने किया राज, पाकिस्तान से है खास कनेक्शन

Sun, 22 Sep 2019 11:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 22 Sep 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Prem Chopra birthday special unknown facts
Prem Chopra - फोटो : file photo

'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा', 'मैं वो बला हूं, जो शीशे से पत्थर को तोड़ता हूं', 'शराफत और ईमानदारी का सर्टिफिकेट ये दुनिया सिर्फ उन्हें देती है जिनके पास दौलत होती है।' ये सुपरहिट डायलॉग जब भी सुनते हैं तो सिर्फ एक ही तस्वीर आंखों के सामने आती है और वो हैं प्रेम चोपड़ा। प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने सिनेमाजगत में विलेन का किरदार निभाकर कामयाबी की उन बुलंदियों को छुआ जहां पहुंचने का सपना हर अभिनेता का होता है। प्रेम चोपड़ा 23 सितंबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाएंगे। 84वें जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ तथ्य....

Prem Chopra birthday special unknown facts
prem chopra - फोटो : file photo

प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर,1935 को लाहौर में हुआ था। यह वह वक्त था जब भारत का बंटवारा नहीं हुआ था। बंटवारे के बाद प्रेम चोपड़ा का परिवार शिमला शिफ्ट हो गया। शिमला में ही प्रेम चोपड़ा ने अपना बचपन गुजारा। प्रेम चोपड़ा के पिता हमेशा से यह चाहते थे कि वह आईएएस अफसर बनें। 

Prem Chopra birthday special unknown facts
prem chopra - फोटो : file photo

प्रेम चोपडा़ ने प्रारंभिक शिक्षा शिमला में ही की। प्रेम चोपड़ा के पिता सरकारी कर्मचारी थे जिस वजह से उनका ट्रांसफर कुछ वक्त बाद हो गया। इसके बाद प्रेम चोपडा़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। प्रेम चोपड़ा कॉलेज में ड्रामा में हिस्सा लेते थे। हालांकि उनके पिता चाहते थे कि वह पहले पढ़ाई पूरी करें और फिर मुंबई जाएं। मुंह में कैंसर की वजह से प्रेम चोपड़ा की मां का देहांत जल्दी हो गया था। प्रेम चोपड़ा पांच भाई हैं और उनकी एक बहन भी हैं। प्रेम चोपड़ा बहन को पहली औलाद मानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prem Chopra birthday special unknown facts
prem chopra - फोटो : file photo

प्रेम चोपड़ा ने उमा से शादी की। प्रेम और उमा की तीन बेटियां हैं- रकिता, पुनीता और प्रेरणा। रकिता की शादी डिजाइनर राहुल नंदा से, पुनीता की टीवी अभिनेता और गायक विकास भल्ला से और प्रेरणा की शादी अभिनेता शरमन जोशी से हुई है। प्रेम चोपड़ा ने फिल्मी सफर की शुरुआत हिंदी फिल्म 'मुड़ मुड़ के ना देख' से की थी। यह फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई जिसके बाद प्रेम चोपड़ा ने पंजाबी फिल्मों की ओर रुख किया। 

विज्ञापन
Prem Chopra birthday special unknown facts
prem chopra - फोटो : file photo

पंजाबी फिल्म का नाम 'चौधरी करनेल सिंह' था। यह फिल्म हिंदू मुस्लिम लव स्टोरी पर आधारित थी। फिल्म हिट हुई और प्रेम चोपड़ा को इसके लिए 2500 रुपये फीस मिली। इसके बाद प्रेम चोपड़ा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रेम चोपड़ा ने 'हम हिंदुस्तानी', 'वो कौन थी?', 'शहीद', 'मेरा साया', 'प्रेम पुजारी', 'पूरब' और पश्चिम' जैसी कई फिल्मों में काम किया। प्रेम चोपड़ा को बॉलीवुड में 59 साल हो चुके हैं और अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। आखिरी बार गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें;- प्रियंका के भारत आने के चंद घंटों बाद ही निक को आने लगी 'देसी गर्ल' की याद, किया वीडियो कॉल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed