फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

President Election: अनुपम खेर ने नतीजे से पहले द्रौपदी मुर्मू को बताया राष्ट्रपति, कहा- मैं भारत का नागरिक...

Tue, 19 Jul 2022 04:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 19 Jul 2022 04:39 PM IST
सार

President Election: अनुपम खेर ने नतीजे से पहले द्रौपदी मुर्मू को बताया राष्ट्रपति, कहा- मैं भारत का नागरिक...

विज्ञापन
President Election 2022: Anupam Kher Tweeted and Declared draupadi murmu as the president of india
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में 16वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव चल रहे हैं। सोमवार को 99 फीसदी सांसदों और विधायकों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे दिया है। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा की अगुआई वाली एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। रिपोर्ट्स की माने तो मुर्मू के पक्ष में विपक्ष के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जिसकी वजह से उनके जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर ने परिणाम से पहले ही मुर्मू को विजेता घोषित कर दिया है।

President Election 2022: Anupam Kher Tweeted and Declared draupadi murmu as the president of india
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, अभिनेता ने ट्वीट कर एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू को अगला राष्ट्रपति बता दिया है। अभिनेता ने लिखा, "पिछले कुछ दिनों से मेरे दिमाग में एक वाक्य बार-बार गूंज रहा है। सोचा आज लिख देता हूं! "मैं भारत का नागरिक विनम्रतापूर्वक द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं" जय हिंद!
 

President Election 2022: Anupam Kher Tweeted and Declared draupadi murmu as the president of india
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर अपने इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स उनके ट्वीट पर कमेंट कर कह रहे हैं, ''हां जरूर और भारतीय वोटर होने के नाते खुद को आरबीआई का गवर्नर घोषित कर लें।'' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बस यही तो अन्धभक्ति की परिभाषा है!'' वहीं एक ने लिखा, 'मेरे मान मे तो 2014 से कई वाक्या गूंज रहे है जैसे अच्छे दिन पेट्रोल और डीजल 30 रू मे मिलेगा, काला धन आएगा, रु मजबूत होगा हर साल 1 करोड़ नौकरी मिलेगी, आपका ट्वीट भी आता है पिछली सरकार ने जब पेट्रोल price बढे थे आपको ये याद क्यों नहीं आता, अच्छा जानता हूं क्यों नहीं आता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
President Election 2022: Anupam Kher Tweeted and Declared draupadi murmu as the president of india
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के साथ फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्हें आखिरी बार 'द कश्मीर फाइल्स' में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed