फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Role: फिल्मों में फिर लौटा डबल रोल का ट्रेंड, 'पीएस-1' से 'सर्कस' तक में लगेगा मनोरंजन का डबल तड़का

Tue, 19 Jul 2022 04:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 19 Jul 2022 04:19 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Bollywood stars who will play double roles in their films shamshera jawan ps-1 cirkus no entry 2
पीएस-1, सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल हमेशा से ही हिट रहा है। फैंस को भी अपने फेवरेट एक्टर डबल रोल में खूब पसंद आए हैं। वैसे तो 60 और 70 के दशक में फिल्मों में डबल रोल खूब नजर आते थे। लेकिन ये फॉर्मुला काफी समय से पर्दे पर नहीं अपनाया जा रहा था। पुराने समय में सीता-गीता, राम और श्याम, चालबाज, डॉन जैसी फिल्मों में खूब डबल रोल देखने को मिले थे। अब आने वाले दिनों में भी कई फिल्मों में डबल रोल का ट्रेंड वापस लौट रहा है। दरअसल, फिल्मों डबल रोल में दोनों एक्टर्स का चेहरा भले एक होता हो, लेकिन उनके किरदार में भिन्नता रहती  है। अगर एक सीधा होगा तो दूसरा तेज तर्रार। डबल रोल वाली फिल्मों में एंटरटेनमेंट वैल्यू बढ़ जाती है, इसलिए ये ट्रेंड फिर से वापस आ रहा है। तो आइये जानते हैं आने वाले समय में किन फिल्मों में डबल रोल देखने को मिलेगा।


 
Bollywood stars who will play double roles in their films shamshera jawan ps-1 cirkus no entry 2
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शमशेरा
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। कुछ दिन पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद दिया था। इस हफ्ते ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं।

Bollywood stars who will play double roles in their films shamshera jawan ps-1 cirkus no entry 2
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोन्नियन सेल्वन
डायरेक्टर मणिरत्नम की मेगा बजट फिल्म पोन्नियन सेल्वम इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म की कहानी चोल वंश पर आधारित है। हाल ही में इस फिल्म का भी ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय की इस फिल्म का लोगों को काफी इंतजार है। फिल्म में ऐश्वर्या के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। पोन्नियन सेल्वन में ऐश्वर्या डबल रोल में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood stars who will play double roles in their films shamshera jawan ps-1 cirkus no entry 2
फिल्म जवान - फोटो : insta

जवान
शाहरुख खान की फिल्म जवान का जब से पोस्टर लॉन्च हुआ है, तब से ये फिल्म काफी चर्चा में है। इस फिल्म में शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म में नयनतारा शाहरुख के अपोजिट नजर आने वाली हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में हैं।

विज्ञापन
Bollywood stars who will play double roles in their films shamshera jawan ps-1 cirkus no entry 2
सर्कस मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सर्कस
रणवीर सिंह हमेशा फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो कि इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed