वैसे तो साउथ के सितारे अपने अभिनय और अंदाज के लिए पहले से चर्चा में थे, लेकिन बाहुबली, पुष्पा: द राइज, केजीएफ 2 और विक्रम आदि फिल्मों की कामयाबी ने साउथ सिनेमा को उस बुलंदी पर पहुंचा दिया, जिससे दक्षिण भारतीय कलाकारों की लोकप्रियता आसमां छूने लगी। आलम यह हो गया है कि हिंदी सिनेमा और उससे जुड़े सेलेब्स की जगह अब दर्शकों की जुबां पर साउथ अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम रहता है।
Best Actor: महेश बाबू या प्रभास नहीं, यह अभिनेता बना तेलुगू सिनेमा का सुपरस्टार, देखें टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाठकों से 'अमर उजाला' ने पूछा सवाल
दरअसल, 'अमर उजाला' ने अपने पाठकों से तेलुगू अभिनेताओं से जुड़ा एक सवाल किया, जिसमें पाठकों से पूछा गया कि कौन है आपका पसंदीदा तेलुगू स्टार? इस सवाल के साथ 10 तेलुगू अभिनेताओं के नाम भी ऑप्शन में दिए गए, जिसमें प्रभास, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, राम चरण, पवन कल्याण, नानी, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा, रवि तेजा शामिल हैं। इस सवाल पर पाठकों ने भारी संख्या में अपने जवाब दिए।
पाठकों के जवाब ने चौंकाया
हमारे पोल में जिस तेलुगू अभिनेता का नाम सबसे ऊपर आया है, वह थोड़ा हैरान करने वाला है। प्रभास तेलुगू कलाकारों में सबसे पहले पैन इंडिया स्टार बने थे, लेकिन लोकप्रियता के मामले में वही पीछे रहे। वहीं, 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। इस पोल में पाठकों ने अल्लू अर्जुन को सबसे ज्यादा वोट देकर उन्हें सबसे लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता साबित किया। प्रभास को अल्लू अर्जुन से आधे वोट मिले, जिससे साफ है कि साहो और राधे श्याम जैसी बड़े बजट की फिल्में पिटने के बाद उनकी लोकप्रियता घटी है। हैरानी की बात यह भी है कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू इस लिस्ट में प्रभास और अल्लू अर्जुन से भी पीछे रह गए।
क्या कम हो गई प्रभास की लोकप्रियता?
प्रभास को भारतीय सिनेमा का 'बाहुबली' कहा जाता है। साल 2015 प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' का पहला पार्ट पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुआ था और फिर साल 2017 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसकी कमाई ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया। इन दोनों फिल्मों ने प्रभास को साउथ सिनेमा का ही नहीं, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का स्टार बना दिया। हालांकि, यह भी सच है कि 'बाहुबली' के बाद प्रभास ने अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं दी। उनकी पिछली फिल्में 'साहो' और 'राधे श्याम' फ्लॉप साबित हुईं। ऐसे में फैंस के बीच प्रभास को लेकर निराशा बनी हुई है। दर्शकों को उनकी अपकमिंग फिल्में 'आदिपुरुष' और 'सालार' से काफी उम्मीदें हैं और इन फिल्मों पर ही प्रभास का करियर टिका हुआ है।
अल्लू अर्जुन ने ऐसे हासिल किया यह मुकाम
अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगोत्री' से की थी, जिसमें अभिनेता को खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने 'आर्या', 'बन्नी', 'लक्की द रेसर', जैसी शानदार फिल्मों में काम करके दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। अभिनेता की हिंदी डब्ड फिल्मों को भी खूब पसंद किया जाता है। वहीं, साल 2021 के आखिर में उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा द राइज' रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। यह फिल्म ऐसे समय पर रिलीज हुई थी, जब कोरोना वायरस के बाद सिनेमाघरों खुले ही थे। उस दौरान मेकर्स को फिल्म से ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिल्म की धुआंधार कमाई ने सबको चौंका दिया। अब फैंस 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।