फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ileana D'cruz: लव लाइफ की चर्चाओं के बीच इलियाना ने फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर, प्रिंटेड बिकिनी में दिखा बोल्ड अंदाज

Tue, 19 Jul 2022 04:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Ileana Dcruz in Printed Bikini Photos Goes Viral on Social Media See Here
इलियाना डिक्रूज - फोटो : social media

'बर्फी', 'मैं तेरा हीरो' और 'रुस्तम' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। वाटर ब्यूटी कही जाने वाली अभिनेत्री इलियाना अक्सर आपको पानी में मस्ती करती दिख जाएंगी लेकिन इन दिनों वह मालदीव में समंदर किनारे अपनी छुट्टियों का मजा ले रही हैं। हाल ही में इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ के जन्मदिन में शामिल हुई थीं ,जिसके बाद से एक खबर वायरल हो रही थी कि इलियाना कटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। इन खबरों के बीच इंटरनेट का पारा बढ़ाते हुए अभिनेत्री ने मालदीव से अपनी एक बिकिनी फोटो साझा की है, जिसे देख फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।

Ileana Dcruz in Printed Bikini Photos Goes Viral on Social Media See Here
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिंटिड बिकिनी में इलियाना का कमाल
इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई इलियाना ने हाल ही में अपनी एक हॉट तस्वीर साझा की है। इलियाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मालदीव के एक बीच पर रिलेक्स करते हुए अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने बिकिनी पहनी हुई है। इस तस्वीर में इलियाना काफी बोल्ड लग रही हैं। मल्टी कलर लेपर्ड प्रिंट बिकिनी पहने इलियाना तस्वीर में अपनी बॉडी के कर्व्स फलॉन्ट करती नजर आ रही हैं। पोस्ट साझा करते हुए इलियना ने लिखा, ‘क्या आप बीच हॉलिडे पर गए भी हैं, जब आपने बिकिनी में एक सेल्फी तक नहीं ली?' यह तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। 

Ileana Dcruz in Printed Bikini Photos Goes Viral on Social Media See Here
ileana dcruz

खुशी से झूम उठे फैंस
इस तस्वीर में इलियाना की कर्वी फिगर देख फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने आप को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं। बिकिनी में इलियाना के इस अंदाज को देख उनके चाहने वाले उन्हें हॉट से लेकर फायर तक बता रहे हैं। इलियाना के इस फोटो शेयर करने से पहले ही कटरीना और उनके गर्ल गैंग ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह सभी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ileana Dcruz in Printed Bikini Photos Goes Viral on Social Media See Here
Ileana D'Cruz - फोटो : Social Media

इलियाना का कटरीना के भाई से रिश्ता 
जब से इलियाना को कटरीना के जन्मदिन पर मस्ती करते देखा गया है, तभी से सोशल मीडिया पर कटरीना के भाई से उनके रिश्ते की चर्चाएं जोरों पर हैं। उस दिन से  सेबेस्टियन और इलियाना की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को पिछले छह महीने से डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेबेस्टियन और इलियाना न सिर्फ एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, बल्कि बीते कुछ वक्त से कटरीना के बांद्रा वाले पुराने घर में साथ वक्त बिता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed