फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trishala Dutt: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने कर दी अपना काया पलट, स्ट्रेच मार्क्स दिखाते हुए पोस्ट की तस्वीर

Tue, 19 Jul 2022 03:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
Trishala Dutt: shamshera star Sanjay Dutt Daughter Flaunts Her Stretch Marks After her Weight Loss
Trishala With Sanjay Dutt - फोटो : instagram

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक अभिनेता संजय दत्त जहां इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं उनकी बेटी त्रिशाला दत्त भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभिनेता की बेटी त्रिशाला दत्त भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हों, लेकिन वह  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जो तेजी से वायरल हो जाती हैं। उनकी हर पोस्ट पर फैंस भी खूब दिलचस्पी दिखाते हैं। पिछले काफी दिनों से अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लाइमलाइट में रहीं त्रिशाला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में समझाने की कोशिश की है। इतना ही नहीं इस पोस्ट में वह अपने बॉडी पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।

Trishala Dutt: shamshera star Sanjay Dutt Daughter Flaunts Her Stretch Marks After her Weight Loss
त्रिशाला दत्त - फोटो : social media

बताया किस तरह किया ट्रांसफॉर्मेशन 
संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेता की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए वजन घटाने में हुई परेशानियों और चुनौतियों के बारे बताया है। इस पोस्ट को साझा करते हुए त्रिशाला ने लिखा बहुत इंस्पायरिंग बातें लिखी हैं। त्रिशाला ने लिखा,'मेरे स्ट्रेच मार्क्स इस बात का सबूत हैं कि एक समय मेरी बॉडी तेजी से विकसित हो रही थी और मेरी स्किन उसकी ग्रोथ को मैच कर पाने में असफल रही। इस वजह से मेरे शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स रह गए। यह मुझे याद दिलाता है कि मेरी बॉडी उस एक्स्ट्रा स्पेस को लेने के लिए कितनी मजबूत थी। खासकर उस वक्त जब मुझे जिंदगी के खालीपन को भरने के लिए ढेर सारे खाने का सहारा लिया था। तब मैं उस खालीपन को भर रही थी ताकि मुझे खुश और भरा हुआ फील हो। लेकिन वो मुझे बर्बाद कर रहा था। पर अब मैं खुश हूं कि आगे बढ़ गई हूं।'  

Trishala Dutt: shamshera star Sanjay Dutt Daughter Flaunts Her Stretch Marks After her Weight Loss
Trishala Dutt - फोटो : instagram

स्ट्रेच मार्क्स किए फ्लॉन्ट
साझा की गई पोस्ट में त्रिशाला ने वाइट को-ऑर्ड सेट हुआ हैं, जिसमें वह अपने फैंस को अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन में आए स्ट्रेच मार्क्स दिखा रही हैं। उन्होंने अपने स्ट्रेच मार्क्स के बारे में बात करते हुए लिखा,'मेरे स्ट्रेच मार्क्स मेरी की गई लड़ाई का सबूत है। मैं नहीं चाहती थीं कि मेरे स्ट्रेच मार्क्स हों, लेकिन मुझे यह मिल गए हैं और अब यह मेरे हैं।' उनकी इस तस्वीर पर लाखों चाहने वालों के साथ उनकी सौतेली मां और संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने भी कमेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trishala Dutt: shamshera star Sanjay Dutt Daughter Flaunts Her Stretch Marks After her Weight Loss
त्रिशाला दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं त्रिशाला दत्त?
त्रिशाला दत्त संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। वह अक्सर अपनी मां की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।  बॉलीवुड की दुनिया से कोसो दूर वह यूएस में रहती हैं और एक फिजियोथैरेपिस्ट हैं। त्रिशाला की परवरिश उनकी मां के निधन के बाद उनके नाना-नानी ने अमेरिका में ही की।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed