{"_id":"63328781fc6e18174b2d1ada","slug":"prime-bae-amazon-prime-varun-dhawan-new-show-of-ott-upcoming-movies-and-films-alia-bhatt-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prime BAE: आलिया और अर्जुन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े खबरी, वरुण धवन भी लगे ओटीटी की कतार में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prime BAE: आलिया और अर्जुन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े खबरी, वरुण धवन भी लगे ओटीटी की कतार में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:49 AM IST
सार
ओटीटी कारोबार में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते देश में संचालित होने वाले ओटीटी भी फिल्मी सितारों के सहारे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Prime BAE
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी कारोबार में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते देश में संचालित होने वाले ओटीटी भी फिल्मी सितारों के सहारे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन नेटफ्लिक्स ने अपना सालाना कार्यक्रम टुडुम आयोजित किया तो सोमवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने एक नया कार्यक्रम शुरू किया अभिनेता वरुण धवन के साथ। हिंदी सिनेमा में अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत कर रहे वरुण धवन एक तरह से प्राइम वीडियो के सूत्रधार की भूमिका निभाने जा रहे हैं और इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई सीरीज व अन्य कार्यक्रमों की अग्रिम जानकारी इसके ग्राहकों को नियमित रूप से देने के लिए प्राइम वीडियो से करार कर चुके हैं।
2 of 4
Prime BAE
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना काल के दौरान फिल्में रिलीज करने का एक विकल्प बनकर उभरा ओटीटी प्लेटफॉर्म अब लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यही वजह है कि अब मेकर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता और मांग को देखते हुए लगातार नए-नए कंटेंट पेश कर रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो वरुण धवन का एक नया शो प्राइम बे लेकर आ रहा है। वरुण धवन ने बताया, ‘इस तरह के शो करने की प्रेरणा मुझे मीडिया से ही मिली है। वर्षों से मेरा मीडिया से नाता है, मैंने देखा है कि किस तरह से ब्रेकिंग न्यूज निकालने के चक्कर में हमारे दोस्त मेहनत करते हैं।'
प्राइम बीए (Prime BAE) का कॉन्सेप्ट ही यही है कि बिफोर एनीवन एल्स यानी 'किसी और से पहले'। वरुण धवन कहते हैं, 'दर्शकों को इससे पहले आने वाले शो के बारे में किसी और जानकारी मिले, सबसे पहले हम आने वाले शो से जुड़ी बातें दर्शको से शेयर करेंगे।' अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली सीरीज और फिल्मों के बारे में वरुण धवन कहते हैं, 'प्राइम वीडियो के शो के अंदर की खबर पाना असम्भव काम होता है लेकिन इस शो के माध्यम से दर्शकों को आने वाले शो के बारे में बहुत सारी दिलचस्प बातें जानने को मिलेंगी।'
वरुण धवन इस शो को लेकर बहुत उत्साहित है। वरुण धवन से जब पूछा गया कि हिंदी इंडस्ट्री की खबरें सबसे पहले किस कलाकार तक पहुंचती रहती हैं तो वरुण धवन ने बताया, 'अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े खबरी हैं। इन दोनों को इंडस्ट्री की हर खबर की जानकारी सबसे पहले होती है। शूटिंग के दौरान इंडस्ट्री के बहुत सारे किस्से आलिया मुझसे शेयर करती थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।