फिल्म निर्माता से 25 लाख फिरौती मांगी और रेप केस में हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर समेत ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ की अभिनेत्री प्रेरणा उर्फ रिंकू राजगुरु ने ऊंची उड़ान भरते हुए 12वीं की परीक्षा में 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अभिनेत्री के पिता महादेव राजगुरु ने कहा, ‘रिंकू ने 12वीं कक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम से परीक्षा दी थी। उसने 650 कुल अंकों में से 533 अंक हासिल किए हैं।’ गौरतलब है कि रिंकू इस साल फरवरी और मार्च महीने में होने वाली परीक्षा में शोलापुर जिले में शामिल हुई थीं। इससे पहले अभिनेत्री ने 10वीं की परीक्षा में 66 फीसदी अंक हासिल किए थे। राष्ट्रीय पुरस्कार की विजेता अभिनेत्री की दूसरी मराठी फिल्म ‘कागार’ फरवरी में रिलीज हुई थी।
पढ़ें: 10वीं क्लास में छोड़ना पड़ा था इस अभिनेत्री को स्कूल, 12वीं में हासिल किए 82 फीसदी अंक
दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामले में गिरफ्तार टेलीविजन अभिनेता करण ओबेरॉय ने मुंबई सेशन कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद हाईकोर्ट का रुख किया है। बता दें कि निचली अदालत ने ओबेरॉय की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इस मामले की जांच अभी अधूरी है। इसलिए आरोपी को जमानत पर रिहा करना गलत होगा। सोमवार को हाईकोर्ट में वकील द्वारा दायर याचिका में अभिनेता ने दावा किया है कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा है कि उनके और महिला के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। 40 वर्षीय अभिनेता ने टेलीविजन के कई धारावाहिकों और विज्ञापनों में काम किया है।
पढ़ें: जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे दुष्कर्म आरोपी अभिनेता करण ओबेरॉय, पीड़िता पर हो चुका है हमला
एक फिल्म निर्माता से 25 लाख रुपये फिरौती मांग रहे तीन लोगों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें निर्माता के साथ काम कर चुका एक निर्देशक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की रोहन रेडेकर (27), शशांक सुमन वर्मा (33) और भूपेश कुमार प्रसाद (36) के रूप में पहचान की है। शशांक सुमन ने फिल्म निर्देशक होने का दावा किया है। उसका निर्माता के साथ वित्तीय झगड़ा होने के कारण फिरौती की योजना बनाई गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी मई की शुरुआत से एक अंडरवर्ल्ड गैंग का नाम लेकर फिल्म निर्माता को उसके परिवारजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे।
पढ़ें: फिल्म निर्माता से 25 लाख फिरौती मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि महिलाओं को टिकट देना राजनीतिक पार्टियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। 17वीं लोकसभा में 78 महिला सांसद जीतकर संसद पहुंची हैं। इनमें से ही एक हैं बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियां मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) और नुसरत जहां (Nusrat Jahan)।मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां की संसद भवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हालांकि इस तस्वीर के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल ये दोनों सांसद पहली बार संसद पहुंचीं तो उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की।
पढ़े:पहली बार सांसद बनते ही ट्रोल हो हुईं मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां, यूजर्स ने कपड़ों पर उठाए ये सवाल