सब्सक्राइब करें

Prithviraj New Song: पृथ्वीराज के नए गाने 'मखमली' में दिखा अक्षय और मानुषी का रोमांटिक अंदाज, यहां देख सकेंगे पूरा गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 23 May 2022 02:34 PM IST
विज्ञापन
prithviraj new song teaser release Akshay kumar and Manushi chillar romantic style seen in song
पृथ्वीराज का नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह हर साल अपनी करीब तीन से चार फिल्में रिलीज करते हैं। बच्चन पांडे के बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन के बाद अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म पृथ्वीराज के साथ फिर से बड़े पर्दे पर धमाच मचाने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले पृथ्वीराज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है। इन सबके बीच मेकर्स फिल्म का टीजर, पोस्टर और गाने समय-समय पर रिलीज कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज के नए गाने मखमली का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसका टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 

Trending Videos
prithviraj new song teaser release Akshay kumar and Manushi chillar romantic style seen in song
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीजर की शुरुआत पृथ्वीराज और राजकुमारी संयोगिता की शादी से होती है। बाद में दोनों को एकदूसरे के प्यार में डूबे दिखाया गया है। टीजर के दौरान अक्षय कुमार राजकुमारी संयोगिता को तीर चलाना भी सिखा रहे हैं। हालांकि अक्षय ने आगे बताया है कि इस गाने को आप 3 जून को सिनेमाघरों में ही देख पाएंगे। अक्षय कुमार की फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू तीनों भाषाओं में रिलीज हो रही है। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन
prithviraj new song teaser release Akshay kumar and Manushi chillar romantic style seen in song
'पृथ्वीराज' - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वीराज के रोमांटिक गाने मखमली को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी मखमली आवाज में गाया है। इसका म्यूजिक शंकर एहसान लॉय ने दिया है, जबकि गाने के लिरिक्स वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं। इससे पहले इस फिल्म के गाने योद्धा का टीजर जारी किया गया था, जिसमें अक्षय कुमार रणभूमि में अपना रणकौशल दिखा रहे थे। इस गाने के टीजर में संयोगिता बनी मानुषी छिल्लर का भी नया रूप देखने को मिला है।

prithviraj new song teaser release Akshay kumar and Manushi chillar romantic style seen in song
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो पृथ्वीराज का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय कुमार और मानुषी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा  सोनू सूद, संजय दत्त,आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed