फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bade Miyan Chote Miya: अक्षय की 'बड़े मियां छोटे मियां' में हुई इस सितारे की एंट्री, निभाएगा विलेन का किरदार

Wed, 07 Dec 2022 06:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
prithviraj sukumaran join cast of akshay kumar and tiger shroff upcoming action drama bade miyan chote miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। नाम सुनकर आपको भी अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' याद आयी होगी लेकिन यहां बताते चलें कि निर्देशक पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि नाम एक जैसा है लेकिन यह उस फिल्म का सीक्वल नहीं है। फिलहाल बता दें कि अब इस फिल्म में एक और नए सितारे की एंट्री हो गई है जो फिल्म में अक्षय और टाइगर को कड़ी टक्कर देता दिखाई देगा।

prithviraj sukumaran join cast of akshay kumar and tiger shroff upcoming action drama bade miyan chote miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा की फिल्मों में विलेन का भी अपना एक रौब रहा है लेकिन बदलते हुए समय में सिनेमा भी बदला है। हाल ही की कुछ फिल्मों में देखने को मिला है कि अब अलग से खलनायकों की भूमिका नहीं निभाई जाती बल्कि ज्यादातर हीरो का किरदार अदा करने वाले अभिनेता ही विलेन की भूमिका निभाते हैं। फिलहाल ' बड़े मियां छोटे मियां' में एक ऐसे इंसान की एंट्री हुई है जो न सिर्फ अभिनेता है बल्कि निर्देशक और निर्माता भी है।

prithviraj sukumaran join cast of akshay kumar and tiger shroff upcoming action drama bade miyan chote miyan
'बड़े मियां छोटे मियां' में पृथ्वीराज सुकुमारन का किरदार फाइनल - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अभिनेता, निर्देशक और प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन ने एंट्री की है। वह फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यानी ' बड़े मियां छोटे मियां' में हीरोज टाइगर-अक्षय और विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
prithviraj sukumaran join cast of akshay kumar and tiger shroff upcoming action drama bade miyan chote miyan
अक्षय कुमार - टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, जो इससे पहले 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्म दे चुके हैं। यह एक्शन थ्रिलर होगी जिसे हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम यानी पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट तो जारी नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि निर्माता यह फिल्म साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। यानी इस फिल्म के लिए दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed