एक तरफ जहां रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं इस फिल्म को लेकर विरोध भी अपने चरम पर है। इस बीच अब संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य में प्रकाशित लेख पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
{"_id":"5b49c3534f1c1b3e748b4a4e","slug":"priya-dutt-hit-back-to-rss-says-sanjay-dutt-is-my-role-model","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरएसएस ने साधा 'संजू' पर निशाना, भड़क उठीं संजय दत्त की बहन प्रिया, सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आरएसएस ने साधा 'संजू' पर निशाना, भड़क उठीं संजय दत्त की बहन प्रिया, सुनाई खरी-खोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
संजय और प्रिया दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
panchjanya
बता दें कि हाल ही में पांचजन्य ने फिल्म 'संजू' और निर्देशक राजकुमार हिरानी की आलोचना की थी। पांचजन्य के मुताबिक, इस फिल्म में संजय दत्त और अंडरवर्ल्ड का व्याख्यान किया गया है। इस पर प्रिया दत्त ने आगे आकर कहा है कि संजय दत्त उनके 'रोल मॉडल' हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर किसी के अपने विचार होते हैं। आरएसएस हर उस चीज के खिलाफ है, जो सकारात्मक है। संजय दत्त मेरे रोल मॉडल हैं। मुझे यह समझ में नहीं आ रहा कि विवाद क्यों है?
panchjanya
वहीं पांचजन्य का ताजा संस्करण पूरी तरह से 'संजू' पर ही केंद्रित है। इस बार के संस्करण में बताया गया है कि मुंबई का फिल्म उद्योग माफियाओं और अंडरवर्ल्ड का व्याख्यान करने वाली फिल्में क्यों बना रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी
- फोटो : BBC
इस बार की कवर स्टोरी 'किरदार दागदार' में लिखा गया है कि 'संजू' बनाकर राजकुमार हिरानी क्या संजय दत्त की छवि में चार-चांद लगाना चाहते हैं या फिर बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाना चाहते हैं? आगे लिखा गया है कि राजकुमार हिरानी को क्या लगता है कि संजय दत्त की जिंदगी से युवाओं को काफी कुछ सीखना चाहिए?
विज्ञापन
sanjay dutt
पांचजन्य में संजय दत्त पर भी निशाना साधा गया है। इसमें लिखा है 'बाबा' के कई ऐबों को या तो फिल्म में छुपा लिया गया है या सरसरी तौर पर जिक्र करने के बाद गुम कर दिया गया है। राजकुमार हिरानी को लेकर लिखा गया है कि उनकी पिछली फिल्म 'पीके' हिंदू विरोधी थी।