{"_id":"5cc1ceecbdec225f793a0734","slug":"priya-prakash-signs-another-bollywood-film-love-hackers-before-sridevi-bungalow-releasing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'श्रीदेवी बंगलो' रिलीज से पहले प्रिया प्रकाश के हाथ लगी एक और बॉलीवुड फिल्म, ये है नाम और किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'श्रीदेवी बंगलो' रिलीज से पहले प्रिया प्रकाश के हाथ लगी एक और बॉलीवुड फिल्म, ये है नाम और किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रिया प्रकाश
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश 'श्रीदेवी बंगलों' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसकी रिलीज से पहले ही प्रिया के हाथ एक और बॉलीवुड फिल्म हाथ लगी है। फिल्म का नाम लव हैकर्स है और इसे मयंक श्रीवास्तव डायरेक्टर करेंगे। फिल्म में प्रिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हैकर्स शब्द से साफ हो जाता है कि फिल्म साइबर क्राइम के इर्द-गिर्द घूमेगी।
2 of 5
Sridevi Bungalow
- फोटो : twitter
फिल्म 'लव हैकर्स' की शूटिंग मई के अंत में होने की संभावना है। शूट लोकेशन में दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम और मुंबई शामिल है। मुंबई मिरर से प्रिया ने अपने रोल की बात की तो बताया ' फिल्म में मेरी मुख्य भूमिका है, अपने किरदार की बात करूं तो बता दूं कि एक ऐसी लड़की का रोल कर रही हूं जो किसी दुविधा में फंसी हुई है और अपनी नॉलेज के दम पर विजेता बनकर सामने आती है, फिल्म की कहानी वास्तविकता पर आधारित है।'
3 of 5
Sridevi Bungalow
- फोटो : twitter
इससे पहले फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' का टीजर आया था। टीजर की बात करें तो इसमें प्रिया और प्रियांशु चटर्जी के बीच रोमांस देखा जा रहा है। मगर प्रिया की लोकप्रियता के हिसाब से इसे ज्यादा रेटिंग नहीं मिली। वहीं, प्रिया के फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ जरूर कर रहे हैं। श्रीदेवी बंगलो को लेकर विवाद भी है। बोनी कपूर ने फिल्म के कंटेंट को लेकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sridevi Bungalow
- फोटो : twitter
को-स्टार रोशन अब्दुल रहुफ के साथ प्रिया के रिलेशनशिप की खबरें भी आने लगी हैं। बता दें कि तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ शानदार नजर आ रहे हैं और दोनों के रिलेशन की अफवाहें पहले भी थी, जबकि इस बार फिर आई है।
विज्ञापन
5 of 5
Sridevi Bungalow
- फोटो : twitter
हालांकि दोनों ने कभी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब इन ताजा तस्वीरों को देखकर प्रिया और रोशन के फैंस उनके रिलेशनशिप के कयास फिर से लगाने लगे थे। एक तस्वीर में प्रिया और रोशन कैंडिड पोज में नजर आ हैं। वहीं रोशन की एक तस्वीर में प्रिया ने वादे, प्यार और बॉन्डिंग का लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।