फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट के भगवान से मिलीं प्रिया प्रकाश वॉरियर,शेयर किया एक और दिल जीतने वाला वीडियो

Sat, 24 Feb 2018 05:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier and Roshan meets Sachin Tendulkar during Indian Super League match
प्रिया प्रकाश
अपनी अदाओं से दीवाना बनाने के बाद प्रिया प्रकाश वॉरियर ऑन स्क्रीन लवर रोशन अब्दुल रहूफ के साथ एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई गाना या फिर उनका किलर अंदाज नहीं बल्कि फुटबॉल ग्राउंड से मास्टर ब्लास्टर के साथ शेयर की हुई तस्वीर है। 

 
Priya Prakash Varrier and Roshan meets Sachin Tendulkar during Indian Super League match
Priya Prakash Varrier
26 सेकेंड के वीडियो से रातोंरात फेमस हुई मलयाली फिल्म 'ओरू अदार लव' की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ को-स्टार रोशन और क्रिकेट के धुरंधर सचिन तेंदुलकर दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रिया ने लिखा है 'क्रिकेट के भगवान से मिली।'
 


 
Priya Prakash Varrier and Roshan meets Sachin Tendulkar during Indian Super League match
प्रिया प्रकाश
इस तस्वीर के अलावा सोशल मीडिया पर प्रिया और रोशन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 'इंडियन सुपर लीग' के ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो में प्रिया अपने छोटे भाई और रोशन के साथ दिखाई दे रही हैं। साथ ही टीम को सपोर्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier and Roshan meets Sachin Tendulkar during Indian Super League match
प्रिया प्रकाश
आपको बता दें, इस वीडियो में प्रिया और रोशन 'इंडियन सुपर लीग' के केरला और चेन्नई मैच को एन्जॉय करते हुई दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले प्रिया की फिल्म के एक गाने का 26 सेकेंड का वीडियो सामने आया था जिसके बाद लाखों लोग उनके दीवाने हो गए। इस वीडियो में प्रिया अपने को-स्टार को आंखों से इशारा करते हुए दिखाई दी थीं। वहीं उनके चेहरे के एक्सप्रेशन भी लोगों का दिल जीतने में कमयाब रहे थे। इसके बाद प्रिया और रोशन का क्लासरूम का एक और वीडियो सामने आया था जिसने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed