सब्सक्राइब करें

क्रैक की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुईं प्रिया प्रकाश, वीडियो साझा कर बोलीं- जिंदगी हमेशा…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 25 Feb 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier slipped and fell down during crack film shooting with nithin
प्रिया प्रकाश - फोटो : Insatagram- @priya.p.varrier

मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर को भला कौन भूल सकता है। उनके नैन मटकाने का अंदाज दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक मशहूर हो चुका है। अब वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। लेकिन किसी गाने या फिल्म को लेकर नहीं बल्कि शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे की वजह से।

Trending Videos
Priya Prakash Varrier slipped and fell down during crack film shooting with nithin
Priya Prakash Varrier - फोटो : Social Media

इसका वीडियो को प्रिया प्रकाश ने खुद अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है, जिसके बाद ये वायरल हो गया है। इसमें वह एक गाने की शूटिंग कर रही हैं। इसी दौरान उनके साथ एक छोटी सी दुर्घटना हो गई। वीडियो में तेलुगु अभिनेता नितिन भी नजर आ रहे हैं। शूटिंग का सीन इस प्रकार है कि वे दौड़ते हुए आती हैं और नितिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं। लेकिन इसी दौरान प्रिया फिसल जाती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priya Prakash Varrier💫 (@priya.p.varrier)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier slipped and fell down during crack film shooting with nithin
priya prakash

वीडियो में आगे आगे नितिन भागते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे प्रिया प्रकाश दौड़ रही हैं। जब नितिन एक जगह रुक कर खड़े हो जाते हैं तो पीछे से भागती हुई आ रहीं प्रिया उनकी पीठ पर चढ़ने की कोशिश करती हैं। लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। वे पीठ से फिसल जाती हैं और नितिन उन्हें पकड़ नहीं पाते। हालांकि वे पैर पकड़कर बचाने की कोशिश जरूर करते हैं। लेकिन तब तक वो गिर चुकी होती हैं।

Priya Prakash Varrier slipped and fell down during crack film shooting with nithin
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram

प्रिया प्रकाश ने अपने वीडियो को एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि ‘ये वीडियो दिखाता है कि जिंदगी हर समय मुझे कैसे धाराशायी करने की कोशिश करती है लेकिन मैं हर बार भरोसे के साथ खड़ी होकर आगे बढ़ जाती हूं। इस वीडियो पर उनके फैंस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग वीडियो देखकर खूब हंस रहे हैं तो कई लोग उनसे अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन
Priya Prakash Varrier slipped and fell down during crack film shooting with nithin
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram

दरअसल प्रिया प्रकाश फिल्म 'क्रैक' से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इसी फिल्म का वह गाना शूट कर रही थीं। उनके अपोजिट अभिनेता नितिन नजर आएंगे। उनका पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस की तरफ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed