{"_id":"5950923c4f1c1b2d388b4910","slug":"priya-rajvansh-having-relation-with-chetan-anand-becomes-the-famous-superstar-get-brutally-murdered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देव आनंद के भाई संग लिव-इन में रहती थी ये हीरोइन, बेरहमी से हुई थी हत्या ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देव आनंद के भाई संग लिव-इन में रहती थी ये हीरोइन, बेरहमी से हुई थी हत्या
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री चकाचौंध के साथ साथ दर्दनाक दास्तानों से भी भरी है। आज जो स्टार सफलता के चरम पर हैं कल लोग उसे भूल जाएंगे और अभी तक ऐसा ही होता आया है। सिनेमा के सौ सालों में कई बड़े स्टार हुए जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर राज किया लेकिन कुछ अचानक ही गुमनामी में चले गए तो कुछ दर्दभरी जिंदगी जीकर इस दुनिया से रुखसत हो गए। ऐसी ही एक हीरोइन रहीं प्रिया राजवंश।
Trending Videos
जबरदस्त हुस्न और एक्टिंग की मलिका प्रिया राजवंश ने फिल्में तो ज्यादा नहीं कीं लेकिन अपनी दिलकश आवाज और एक्टिंग की वजह से उन्होंने सभी को अपना मुरीद बना लिया था। निर्देशक चेतन आनंद तो उन पर कुछ ज्यादा ही फिदा हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया राजवंश के फिल्मों में आने की कहानी भी किसी परियों की कथा से कम नहीं थी। 22 साल की प्रिया उस वक्त लंदन में रह रहीं थीं जब एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर खींची जो खूब वायरल हुई। ये तस्वीर एक्टर देव आनंद के भाई चेतन आनंद तक भी पहुंची और वो देखते ही प्रिया के दीवाने हो गए। उन दिनों वो अपनी फिल्म 'हकीकत' के लिए नए चेहरे की तलाश में थे और उन्होंने फिल्म के लिए प्रिया को साइन कर लिया।
धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और वो वक्त भी आया जब प्रिया और चेतन आनंद लिव-इन में रहने लगे। प्रिया और चेतन आनंद एक-दूसरे के इस कदर दीवाने थे कि प्रिया ने सिर्फ और सिर्फ चेतन आनंद की फिल्मों में काम किया और चेतन भी सिर्फ और सिर्फ प्रिया को ही अपनी हीरोइन बनाते थे।
विज्ञापन
कई बार तो इस बात पर चेतन आनंद का बाकी लोगों के साथ विवाद भी हुआ। बाकी निर्देशक इस बात से सहमत नहीं थे कि चेतन अपनी हर फिल्म के लिए प्रिया राजवंश को ही लें, लेकिन चेतन को प्रिया के आगे और कोई हीरोइन दिखती ही नहीं थी। यहां तक कि फिल्म 'गाइड' में भी चेतन चाहते थे कि उनके भाई देव आनंद के साथ वहीदा रहमान की जगह प्रिया राजवंश हो। वो बात अलग है कि देव आनंद ने वहीदा को ही फिल्म में लिया।
कमेंट
कमेंट X