फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडी फिल्मों के बादशाह प्रियदर्शन को इन फिल्मों ने दिलाई पहचान, हर फिल्म का अपना अलग मजा

Wed, 29 Jan 2020 12:33 PM IST
shrilata biswas रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 29 Jan 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Priyadarshan birthday special here his best bollywood films
प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा के चोटी के निर्माता और निर्देशकों में से एक प्रियदर्शन को हिंदी सिनेप्रेमियों को तबियत से गुदगुदाने के लिए जाना जाता है। प्रियदर्शन के करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों के निर्देशन से हुई है। बाद में इन्होंने अपनी मलयालम फिल्मों को हिंदी में ज्यों का त्यों परोसकर हिंदी सिनेमा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सबसे ज्यादा फिल्में निर्देशित करने और हिट फिल्म देने में प्रियदर्शन का नाम डेविड धवन के बाद दूसरे नंबर पर आता है। लगभग चार दशक लंबे करियर में प्रियदर्शन ने भारत की चार प्रमुख भाषाओं में 95 से ज्यादा फिल्में निर्देशित की हैं। इन्हें भारतीय फिल्मों को बेहतर रंग और बेहतरीन आवाज की गुणवत्ता प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको प्रियदर्शन की कुछ ऐसी हिंदी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने प्रियदर्शन को हिंदी सिनेमा में पैर जमाने में मदद की।

loader
Priyadarshan birthday special here his best bollywood films
virasat - फोटो : social media
विरासत (1997)
इस फिल्म से पहले भी प्रियदर्शन ने हिंदी में कुछ फिल्में निर्देशित की थीं, लेकिन वह अपने आप को हिंदी सिनेमा में साबित करने में नाकाम रहे थे। अनिल कपूर, अमरीश पुरी, तब्बू और पूजा बत्रा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म उनके लिए हिंदी सिनेमा में वापसी के रूप में जानी जाती है। इस फिल्म में प्रियदर्शन ने अपने हंसी मजाक वाले फ्लेवर को छोड़कर कुछ नया करने की कोशिश की थी और वह उसमें भी सफल रहे। इस फिल्म के लिए प्रियदर्शन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyadarshan birthday special here his best bollywood films
हेरा फेरी - फोटो : फाइल
हेरा फेरी (2000)
इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में प्रियदर्शन की किस्मत ही बदल दी। यह फिल्म मलयालम फिल्म 'रामजीराव स्पीकिंग' का रीमेक है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तब्बू और परेश रावल अभिनीत इस फिल्म को अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐतिहासिक फिल्म माना जाता है। इस फिल्म ने प्रियदर्शन और खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की टीम को भी जन्म दिया, जिसने बाद के वर्षों में कई हिट फिल्में दीं।
Priyadarshan birthday special here his best bollywood films
hungama - फोटो : social media
हंगामा (2003)
इस फिल्म ने कॉमेडी फिल्मों की दुनिया में एक भूचाल जैसा ला दिया था। बूढ़े और जवान लोगों के बीच की गलतफहमियों की प्रेम कहानी ने दर्शकों को लोट पोट होने पर मजबूर कर दिया था। परेश रावल, अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, रिमी सेन आदि के झन्नाटेदार प्रदर्शन और ऊपर से कॉमेडी के बादशाह प्रियदर्शन के जबरदस्त मेल ने कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया कि लोग अभी तक इस फिल्म के दृश्य याद करके ठहाके लगाते हैं।
विज्ञापन
Priyadarshan birthday special here his best bollywood films
hulchul - फोटो : social media
हलचल (2004)
यह फिल्म प्रियदर्शन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। जिस तरह से युद्धों को दर्शाने वाली फिल्मों में बड़े बड़े कलाकारों का फौज की तरह समावेश होता है, ठीक उसी तरह इस फिल्म में लोगों को हंसाने के लिए चोटी के कलाकारों की भर्ती की गई थी। नीरज वोरा की पटकथा के साथ मिलकर प्रियदर्शन ने सिनेमाघरों में ऐसा रंग जमाया कि लोग हंस-हंस कर लोट पोट हो गए।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed