{"_id":"5c0898bcbdec22415b096865","slug":"priyanka-and-nick-in-the-first-public-event-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पहली बार निक के साथ इवेंट में पहुंचीं प्रियंका, सिंदूर और मेहंदी के साथ ऐसा रहा लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद पहली बार निक के साथ इवेंट में पहुंचीं प्रियंका, सिंदूर और मेहंदी के साथ ऐसा रहा लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Nick
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी और रिसेप्शन पार्टी को लेकर काफी चर्चा में है। उन्होंने 1-2 दिसंबर को अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद मंगलवार को दिल्ली में पहली रिसेप्शन पार्टी की। इस दौरान उनकी पार्टी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नामी लोग नजर आए।
priyanka nick
- फोटो : amar ujala
अब रिसेप्शन पार्टी के बाद प्रियंका-निक पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। बुधवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिल्ली में एक इवेंट में पहुंचे। यह इवेंट अमेरिकन कपंनी बुम्बले द्वारा आयोजित किया गया था। यहां पहुंचकर इन दोनों ने मीडिया के सामने खूबसूरत पोज भी दिए।
Priyanka Nick
- फोटो : amar ujala
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के हाथों और पैरों में शादी की मेहंदी दिखाई दी और मांग में सिंदूर नजर आया। इवेंट में प्रियंका-निक काफी खूबसूरत लग रहे थे। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा बुम्बले इंडिया में निवेश कर रही हैं। यह एक डेटिंग एप है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा बुम्बले की भारत में ब्रांड एंबेसडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka nick reception
- फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रखी थी। रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को आशीर्वाद और तोहफे में गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भी दिया। पीएम मोदी के रिसेप्शन पार्टी में शरीक होने पर अब प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
priyanka nick
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि प्रियंका-निक ने बीते 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से शादी की थी। उन्होंने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें तो पहले ही सामने आ गई थी, हालांकि फैंस को अब इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। जैसी ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।