अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की सगाई धूमधाम से इटली के लेक कोमो में हुई। इस सगाई समारोह में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स भी पहुंचे। इस समारोह में शामिल होने वाले स्टार्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सभी इस दिन को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कुछ वीडियो भी सामने आए है जिसमें हो रही आतिशबाजी आपका दिल बेशक जीत लेगी।
आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ईशा अंबानी की सगाई में उमड़ा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा अंबानी ने अपने दोस्त आनंद पीरामल से सगाई की है। सगाई 21 सितंबर को हुई थी जिसका जश्न 23 सितंबर तक चलेगा। इस तीन दिन के समारोह में हिस्सा लेने के लिए हिंदी सिनेमाजगत की मशहूर हस्तियां भी पहुंची। इस फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए आमिर खान के अलावा किरण राव, मनीष मल्होत्रा, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा, अनिल कपूर और जूही चावला भी पहुंचीं।
इसके साथ ही हाल ही में निक के साथ सगाई करने के बाद प्रियंका चोपड़ा मंगेतर के साथ नजर आईं। वहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी ईशा अंबानी के इस जश्न में शामिल हुई। इस मौके पर ईशा अंबानी ने गाउन पहना हुई था तो वहीं उनके मंगेतर आनंद शेरवानी में नजर आए। इस खास मौके पर ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं आनंद भी काफी जंच रहे थे। इस पार्टी की तस्वीरें देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि बेटी के इस दिन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने करोडो़ं रुपए खर्च किए होंगे।
A post shared by Gisella Roncoroni (@gironcoroni) on
जश्न की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें विला को फूलों से सजाया हुआ दिखाई दे रहा है। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस पहनी हुई थी। प्रियंका क्रीम कलर की साड़ी में नजर आ रही थीं तो वहीं निक काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। जबकि जूही चावला और सोनम कपूर ने लहंगा पहना हुआ था। वहीं जाह्नवी कपूर काले रंग की गाउन में नजर आ रही थीं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें यह दोनों झील में बोट पर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में सोनम कपूर ने अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है तो वहीं आनंद कोट के साथ पैंट में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, आनंद ने ईशा को पिछले साल महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में प्रपोज किया था। इसके बाद मई में एक निजी समारोह में रिश्ता तय होने का जश्न मनाया गया। इसी साल जून में ईशा के जुड़वा भाई आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ सगाई की थी ।