फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के प्रदूषण के बीच मास्क में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-ऐसे हालात में लोग कैसे रह रहे हैं?

Mon, 04 Nov 2019 12:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 04 Nov 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra affected from Delhi pollution and posts mask selfie
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस प्रदूषण से सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी प्रभावित हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है।

Priyanka Chopra affected from Delhi pollution and posts mask selfie
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर चेहरे पर मास्क और आंखों पर चश्मा लगाए हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन। इस शहर में फिलहाल शूटिंग करना बहुत मुश्किल हो रहा है, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन हालातों में यहां रह कैसे रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shoot days for #thewhitetiger. It’s so hard to shoot here right now that I can’t even imagine what it must be like to live here under these conditions. We r blessed with air purifiers and masks. Pray for the homeless. Be safe everyone. #airpollution #delhipollution😷 #weneedsolutions #righttobreathe

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Priyanka Chopra affected from Delhi pollution and posts mask selfie
arjun rampal - फोटो : social media

इससे पहले अर्जुन रामपाल ने ट्वीट कर बताया था कि दिल्ली में हालत अब कितने खराब हैं। उन्होंने लिखा- 'अभी-अभी दिल्ली पहुंचा हूं। यहां की हवा बिल्कुल सांस लेने के काबिल नहीं है। शहर की आज जो हालत हो गई है वह वाकई में बदतर है। प्रदूषण साफ नजर आ रहा है, चारों ओर गहरा धुंध छाया हुआ है। लोगों ने मास्क पहन रखा है। आखिर किसी को जागने के लिए और सही कदम उठाने के लिए कितनी और आपदाओं की जरूरत है? अगर हमलोग गलत हों तो बताइये? दिल्ली बचाओ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra affected from Delhi pollution and posts mask selfie
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) राष्ट्रीय राजधानी का औसतन 24 घंटे में एयर क्वालिटी इंडेक्स रविवार शाम 4 बजे तक 494 रहा। 6 नवंबर, 2016 के बाद यह सबसे खराब स्थिति है। तब यह 497 तक पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सात नवंबर से पहले स्थिति में सुधार होने की संभावना कम है। चक्रवात 'महा' की वजह से 7 और 8 नवंबर को बारिश के आसार हैं। उम्मीद है कि बारिश से प्रदूषण धुलेगा। 

इस टीवी अभिनेत्री का व्हाट्सएप हुआ हैक, वीडियो कॉल में अश्लील हरकत करते दिखा शख्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed