फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिटेन के शाही शादी में बॉलीवुड से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को मिला है न्योता, वजह भी जान लें

Sat, 19 May 2018 12:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra And Meghan Markle Friendship Takes Her To Britain Royal Wedding
Priyanka Chopra
आज पूरी दुनिया की नजर ब्रिटेन की शाही शादी पर है। मगर भारतीयों की दिलचस्पी प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की रॉयल वेडिंग से ज्यादा प्रियंका चोपड़ा में है। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जो इस ऐतिहासिक शादी की साक्षी बनेंगी। उन्हें इस शादी का खास न्योता मिला है और वह लंदन पहुंच भी चुकी हैं।
Priyanka Chopra And Meghan Markle Friendship Takes Her To Britain Royal Wedding
Royal Wedding, Meghan Markle and Prince Harry
शादी वाले घर में प्रियंका चोपड़ा खूब मस्ती भी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह दुल्हन की सहेलियों के साथ हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं। 

 

Pre Wedding SHEnanigans! 12:10AM the morning of...and still waiting for the dress! 📌 #funtimes #memories @mimicuttrell @maxeroberts @alice_7915 @natashapal @patidubroff @danasupnick #teamPC

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on



 
Priyanka Chopra And Meghan Markle Friendship Takes Her To Britain Royal Wedding
Priyanka Chopra
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा मेघन मार्कल की दोस्त हैं। यही वजह है कि अब जब एक्ट्रेस मेघन मार्कल ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो उन्होंने अपनी भारतीय सहेली को भी इंवाइट किया। प्रियंका और मेघन की पहली मुलाकात जनवरी 2016 में एली पत्रिका की ओर से आयोजित एक इवेंट के दौरान हुई। इस फंक्शन में टीवी एक्ट्रेसेस शामिल हुईं। उस वक्त प्रियंका 'क्वॉन्टिको' में काम कर रही थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra And Meghan Markle Friendship Takes Her To Britain Royal Wedding
Priyanka Chopra
उस इवेंट में हुई मुलाकात के बाद मेघन ने अपने लाइफस्टाइल ब्लॉग के लिए प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू लिया। इसके बाद दोनों ने कई जगहों की सैर की, सेल्फी ली, अच्छा वक्त बिताया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं। दोनों की दोस्ती की खबरें मीडिया में भी छाईं। 

 
विज्ञापन
Priyanka Chopra And Meghan Markle Friendship Takes Her To Britain Royal Wedding
Priyanka Chopra
इससे पहले कि प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते की घोषणा करते, लोग प्रियंका चोपड़ा से ही दोनों के रिश्ते के बारे में सवाल करने लगे थे। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेरिकी मीडिया में मेघन और प्रियंका की दोस्ती किस हद तक सुर्खियों में थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने टाइम मैग्जीन में मेघन मार्कल के लिए एक इमोशनल लेख भी लिखा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed