फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पराई हुईं प्रियंका चोपड़ा, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से निक संग शादी हुई संपन्न

Sat, 01 Dec 2018 07:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas become husband wife now
priyanka chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब पराई हो गई हैं। गौरतलब है कि आज 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से निक संग शादी संपन्न हो गई है। जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका और निक ने एक-दूजे का हाथ हमेशा-हमेशा के लिए थाम लिया है। शादी में प्रियंका राल्फ लॉरेन के सफेद रंग के गाउन में नजर आईं तो वहीं, निक भी सफेद आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि इस पार्टी की थीम भी सफेद रंग की थी। 

priyanka chopra and nick jonas become husband wife now
priyanka chopra

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होने के बाद अब कल 2 दिसंबर को प्रियंका-निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। आज हुई शादी में 250 से भी ज्यादा मेहमान मौजूद थे जिनमें मुकेश अंबानी का पूरा परिवार जबरदस्त लुक में नजर आया। मुकेश के बेटे आकाश अपनी मंगेतर श्लोका मेहता संग दिखे तो वहीं ईशा अंबानी के होने वाले पति आनंद परिमल भी जेंटलमैन लुक में आए थे। इतना ही नहीं शादी में मुकेश के बेटे अनंत भी अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट संग नजर आए थे।

priyanka chopra and nick jonas become husband wife now
priyanka chopra

बता दें कि कल हिंंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका-निक अबू जानी और संदीप खोसला के द्वारा डिजाइन की गई वेडिंग ड्रेस पहनेंगे। शायद ही आपको याद हो कि इसी साल अगस्त में दोनों की सगाई हुई थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। इस वक्त प्रियंका चोपड़ा 36 साल की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas become husband wife now
priyanka chopra - फोटो : TOI

बात करें इस शादी में फोटोग्राफर की तो प्रियंका-निक की शादी के फोटोज और वीडियो का पूरा जिम्मा वही कंपनी संभाल रही है जिसने विराट-अनुष्का और दीपवीर की शादी को कवर किया था। खबर है कि प्रियंका-निक शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगे जिसमें एक 4 दिसंबर को दिल्ली में होगा जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के आने की भी संभावना जताई जा रही हैं। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा लेकिन अभी इसकी तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas become husband wife now
priyanka chopra - फोटो : TOI

आखिर में आपको बता दें कि प्रियंका की शादी में बाकी मेहमानों की बात करें तो बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल के साथ पहुंची थीं। बता दें कि प्रियंका और अर्पिता अक्सर एक साथ पार्टी करती दिखती हैं। अर्पिता के अलावा गायक मानसी स्कॉट, यूट्यबूर लिली सिंह, वीजे अनुशा दांडेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग पहुंच थीं। वहीं, मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े भी इस शादी में दस्तक दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed