{"_id":"5c4f24a1bdec227d9070b99f","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-celebrate-one-more-reception-with-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभी तक थमा नहीं प्रियंका-निक की शादी जश्न,परिवार संग ये फोटो बनी एक और रिसेप्शन पार्टी की गवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभी तक थमा नहीं प्रियंका-निक की शादी जश्न,परिवार संग ये फोटो बनी एक और रिसेप्शन पार्टी की गवाह
Mon, 28 Jan 2019 09:19 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी का जश्न अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में उन्होंने पति और सिंगर निक जोनस के साथ मिलकर एक और रिसेप्शन पार्टी रखी। इन दोनों ने बीते साल 1-2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में शादी रचाई थी। इसके बाद प्रियंका-निक ने पहली रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में रखी और दूसरी मुंबई में।
priyanka chopra
खबरों की मानें तो अब तक यह दोनों कुल 4 बड़ी रिसेप्शन पार्टी कर चुके हैं। चौथी पार्टी निक जोनस के घर अमेरिका में हुई। इस पार्टी की तस्वीर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका और निक जोनस का परिवार नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने बेहद खास कैप्शन भी दिया।
priyanka chopra
- फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'फेम जैम धन्यवाद, रिसेप्शन के लिए शुक्रिया'। बात करें तस्वीर में दिख रहे लोगों की तो इसमें जोनस परिवार के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और भाई साथ में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यह रिसेप्शन पार्टी निक के घरवालों ने प्रियंका और निक के वेलकम के लिए रखी। प्रियंका और निक के फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas, pm modi
- फोटो : social media
पता हो कि प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की दिल्ली रिसेप्शन पार्टी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रखी थी। रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को आशीर्वाद और तोहफे में गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भी दिया था।
विज्ञापन
priyanka chopra
आपको बता दें कि प्रियंका-निक ने बीते 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से शादी की थी। उन्होंने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें तो पहले ही सामने आ गई थी, हालांकि फैंस को अब इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। जैसी ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।