{"_id":"5c4f1736bdec22738813ac6f","slug":"sara-ali-khan-revealed-she-was-in-relationship-with-sushil-kumar-shinde-grandson-veer-pahariya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व गृह मंत्री के पोते को सैफ की बेटी कर चुकीं हैं डेट, फिर 1 साल बाद इस तरह टूटा रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूर्व गृह मंत्री के पोते को सैफ की बेटी कर चुकीं हैं डेट, फिर 1 साल बाद इस तरह टूटा रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 28 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगातार दो फिल्में हिट देने के बाद हमेशा सुर्खियों में रहने वाली स्टार किड और अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने रिलेशनशिप और ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। काफी समय से उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। इन सबके बीच सारा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर जो खुलासा किया उससे उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
Sara Ali Khan and Veer Pahariya
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, सारा अली खान ने बताया है कि उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के अलावा आज तक किसी को भी डेट नहीं किया है। गौरतलब है कि उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया थे। वीर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सारा अली खान ने विस्तार में बताया।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : Instagram
सारा अली खान के अनुसार, 'वीर पहाड़िया ही इकलौते शख्स हैं, जिसे मैंने डेट किया है, उनके अलावा मैंने आज तक किसी को भी डेट नहीं किया।' वीर पहाड़िया के बारे में और भी खुलासे करते हुए कहा- हमारे रिश्ते के बीच किसी तरह की परेशानी भी नहीं आई थी और ना ही वीर ने मेरा दिल तोड़ा था, एक अच्छे मोड़ पर सब कुछ हमने अपनी मर्जी से ही खत्म कर दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : news18
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सारा अली खान साल 2016 में वीर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में थीं, और एक साल बाद रिश्ता टूट गया था। इंडिया टूडे के अनुसार वीर ने रिलेशनशिप के दौरान सारा अली खान को रिंग तक दी थी। गौरतलब है कि वीर पहाड़िया सारा के पिता सैफ अली खान से एक पार्टी के दौरान मिल भी चुके हैं। अब सारा अली खान सिंगल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि सारा अली खान की दो फिल्में 'केदारनाथ' और 'सिंबा' ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। 'सिंबा' तो उनकी 200 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली फिल्म भी बन गई है। सारा अली खान के वर्क फ्रेंट की बात करें तो, जल्द ही वह 'लव आजकल 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।