{"_id":"5b90cd06867a557f6149bff5","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-get-cozy-during-us-open-tournament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: पहली बार खुलेआम निक के इतने करीब आईं प्रियंका चोपड़ा, बगल में बैठी थीं मां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: पहली बार खुलेआम निक के इतने करीब आईं प्रियंका चोपड़ा, बगल में बैठी थीं मां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ यूएस में मस्ती कर रही हैं। इन दोनों स्टार्स की लगातार एक के बाद एक कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों को खूब एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए। हाल ही में यह दोनों स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और कैरोलिना प्लिस्कोवा के बीच महिला सिंगल्स का क्वार्टरफाइनल मैच देखने गए थे। मैच देखने के दौरान की प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक कोजी दिखाई दे रहे हैं।
priyanka and nick
टेनिस कोर्ट में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनके जेठ जेठानी यानी कि जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफिया टर्नर भी मौजूद थीं। प्रियंका की मां निक के ठीक बगल में बैंठी थीं तो वहीं जो प्रियंका के। इस बीच मैच के दौरान की कुछ तस्वीरों में प्रियंका कभी निक के कंधे पर सिर रखकर उन्हें पकड़े हुए तो कभी उन्हें कुछ कहते हुए दिखाई दे रही हैं।
priyanka and nick
कुछ तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई दिए। प्रियंका को इससे पहले निक से साथ इतना कोजी होते हुए कभी नहीं देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के बगल में निक और उनके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बैठी हुई थीं। ऐसे में प्रियंका और निक की ऐसी तस्वीरें अपने आप में ही बहुत कुछ कहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
प्रियंका और निक की इन तस्वीरों को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि सगाई के बाद यह कपल एक दूसरे के साथ काफी खुश है। इन तस्वीरों में कभी प्रियंका निक की बातों पर ठहाके लगाते हुए दिखाई दीं तो कभी अपने फोन के साथ बिजी। इसके साथ ही प्रियंका अपनी होने वाली जेठानी सोफिया के साथ भी मेल जोल करती हुई दिखाई दीं। यह तस्वीरें इस बात का सबूत है कि प्रियंका ने मायके और ससुराल के बीच तालमेल बैठाना अभी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
priyanka and nick
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ उसी रंग का ऊपर से श्रग डाला हुआ था। वहीं निक काले रंग के ट्र्राउजर के साथ ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा गुलाबी रंग का फ्लॉवर प्रिंट का वनपीस पहने हुए थीं। जबकि सोफिया ट्राउजर के साथ टी-शर्ट और जो ट्राउजर के साथ चेक की शर्ट पहने हुए थे। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की पहले शिड्यूल की शूटिंग करने के बाद से यूएस में ही हैं।