बाढ़ के कारण असम में सामान्य जीवन बाधित हो गया है। लोग अपने सामान और जानवरों को अस्थायी शेल्टरों में ले जाने को मजबूर हैं। इस साल चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है और वहां के लोग लगातार बाढ़ से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
असम में बाढ़: प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया मदद का हाथ, पति निक जोनस संग मिलकर दिया दान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस और असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ भी बढ़ाया है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है।'
#Assamfloods#PrayForAssam #AssamNeedsHelp
You can make a donation here:
Rapid Response:https://t.co/4XD4N0vh1f
Action Aid: https://t.co/nV858gOGv9 pic.twitter.com/Sn1CoyllYc
बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपने बीस साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर वह अपने अब तक के सफर को याद कर रही हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर प्रियंका कई वीडियो साझा कर रही हैं जिसमें वह साल 2000 में मिस इंडिया पेजेंट जीतने से लेकर अब तक के सफर को बयां करेंगी।
बॉलीवुड में प्रियंका आखिरी बार द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं। प्रियंका नेटफ्लिक्स के ‘द व्हाइट टाइगर’ के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें राजकुमार राव भी उनके साथ नजर आएंगे।